गाज़ियाबाद

गाजियाबाद में अचानक लोग हुए गुस्सा आैर मौलवी को मारने घर पहुंच गर्इ भीड़

गाजीपुर से लापता गाजियाबाद के मदरसे में मिली थी नाबालिग बच्ची
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2018, 3:10 PM IST
ghaziabad news

गाजियाबाद। गाजियाबाद में 21 अप्रैल को दिल्ली के गाजीपुर इलाके से एक ग्यारह साल की किशोरी लापता हो गर्इ थी। जिसे अगले ही दिन दिल्ली पुलिस ने लोकेशन के आधार पर गाजियाबाद से बरामद कर लिया। बच्ची गाजियाबाद के अर्थला स्थित एक मदरसे में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। जिसके बाद दिल्ली और साहिबाबाद थाने की संयुक्त टीम ने मदरसे से किशोरी को बरामद कर लिया था। इस पर गुस्साए लोगों ने मौलवी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को मौलवी के घर पर तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया। उधर तनाव को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

अर्थला पीर के पास मदरसे में मिली थी लापता बच्ची

अर्थला पीर के पास में मदरसे में ग्यारह साल की मासूम बरामद हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मौलवी को हिरासत में ले लिया था। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। वहीं अब गुस्साए लोग मौलवी समेत इस मामले से जुड़े अन्य लोगों को भी पकड़ने के लिए लगातार विरोध कर रहे है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह लोगों की भारी भीड़ मौलवी के घर पहुंच गर्इ। यहां घर के बाहर एकत्र हुए लोगों ने मौलवी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसके घर पर तोड़फोड़ की। इस दौरान लोगों ने कहा कि बहन बेटियों पर इस तरीके से अभद्रता और गलत काम करना असहनीय है। शिक्षा के नाम पर मदरसों में मौलवी लोगों को गुमराह कर रहे है। देश में इस तरीके की हरकत करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कारवाई किए जाने की जरूरत है।

पुलिस ने तोड़फोड़ करने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया

मौलवी के घर पर तोड़फोड़ करने के लिए जमा हुर्इ भीड़ को देख मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। गाजियाबाद एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि घर के बाहर तोड़फोड़ किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्र में शांति भंग करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है । इनसे घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बच्ची को मदरसे लाने वाले नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा

आपको बता दें कि 21 अप्रैल को दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 से 11 साल की नाबालिग लड़की लापता हो गर्इ थी। पुलिस को सीसीटीवी में वह एक नाबालिग के साथ जाती दिखार्इ दी। वहीं दिल्ली पुलिस ने अगले ही दिन सर्विलांस की मदद से बच्ची को गाजियाबाद के अर्थला स्थित मदरसे से बेहोशी की हालत में बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में 17 साल के नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया था। वहीं नाबालिग के मामा ने आरोप लगाते हुए कहा था कि मौलवी के कहने पर ही यह दुष्कर्म हुआ है। वहीं परिजनों का आरोप है कि बच्ची को नशीला प्रदार्थ दिया गया था।

Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान