गाज़ियाबाद

तेज रफ्तार टैंकर ने पुलिस की जीप और बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक होमगार्ड की मौत, एक सिपाही गंभीर

हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में कुचेसर चौपले पर स्थित कन्हैया ढाबे पर हुआ दर्दनाक हादसा
2 min read
Hapur
तेज रफ्तार टैंकर ने पुलिस की जीप और बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक होमगार्ड की मौत, एक सिपाही गंभीर

हापुड़. थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में कुचेसर चौपले पर स्थित कन्हैया ढाबे में एक सीएनजी से भरा बड़ा ट्रक अनियंत्रित होकर घुस गया। बताया जा रहा है कि ट्रक ने इस दौरान वहीं खड़ी यूपी डायल 100 की गाड़ी और पुलिस की लेपर्ड बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसमें लेपर्ड बाइक के एक होमगार्ड श्यामवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य सिपाही कर्मबीर गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के तुरंत बाद टैंकर चालक फरार हो गया, जबकि पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची है। जहां डॉक्टर्स ने श्यामवीर की मौत की पुष्टि करते हुए सिपाही कर्मबीर को भर्ती कर लिया है।

सीओ सिटी हापुड़ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक ढाबे पर पुलिस को चोरी की सूचना मिली थी। इसलिए मौके पर जांच के लिए यूपी डायल 100 और एक लेपर्ड बाइक पर सवार होकर पुलिसकर्मी पहुंचे थे। वे जांच कर ही रहे थे कि इसी दौरान एक सीएनजी से भरा बड़ा टैंकर पुलिस के वाहनों और पुलिसकर्मियों को रोंदता हुआ ढाबे में जा घुसा। उक्त सीएनजी का टैंकर बरेली की ओर से आ रहा था। इस हादसे में एक होमगार्ड श्यामवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक सिपाही कर्मबीर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं टैंकर चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश के साथ पुलिस जांच में जुटी है।

Published on:
03 Jun 2018 10:14 am
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी