गाज़ियाबाद

शर्मनाक: बेटी होने के शक में पत्‍नी के साथ कर दिया यह कांड- देखें वीडियो

गाजियाबाद के विजय थाने का मामला, पति ने दर्ज करवा दी थी गुमशुदगी
2 min read
Ghaziabad News
शर्मनाक: बेटी होने के शक में पत्‍नी के साथ कर दिया यह कांड- देखें वीडियो

गाजियाबाद। जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। एक पति ने अपनी पत्नी को इसलिए मार डाला क्‍योंकि उसे आशंका थी कि उसको चौथी बेटी हो सकती है। उसकी पत्‍नी ढाई माह की गर्भवती थी। उसकी पत्नी का शव विजय नगर इलाके के एक नाले से मिला था। आरोपी ने थाने में पत्‍नी की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब सख्‍ती से पूछताछ की तो आरोपी ने पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली है।

नाले से मिला था महिला का शव

सीओ मनीषा सिंह का कहना है क‍ि 25 अगस्‍त 2018 को थाना विजय नगर इलाके के एक नाले में महिला का शव मिला था। उसकी पहचान 30 साल की संजना के रूप में हुई थी। संजना के भाई ने बताया था कि उसकी बहन गर्भवती थी। गर्भपात को लेकर अक्सर उसका पति से विवाद होता था। संजना के पति राजीव की ओर से गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई है। शक होने पर पुलिस ने राजीव से पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल लिया।

तीन बेटियां हैं आरोपी की

सीओ मनीषा सिंह के अनुसार, राजीव ने बताया है कि उसकी तीन बेटियां हैं। पत्नी को चौथा बच्चा होने वाला था। उसका आशंका थी कि वह भी बेटी होगी। गरीबी से परेशान होकर और बच्चों का पालन-पोषण नहीं कर पाने की स्थिति में उसने गर्भवती पत्नी का चाकू से गोदकर कत्ल कर दिया। इसके बाद उसने खुद ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजीव पोद्दार विजय नगर में परचून की दुकान चलाता है। वह मूलरूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तीन बेटियां हैं। पहली बेटी छह साल की है, दूसरी चार और तीसरी बेटी की उम्र 3 साल है।

Published on:
30 Aug 2018 01:19 pm
Also Read
View All
‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल

20 रुपए के विवाद में युवक की हत्या, अगले दिन पुलिस से भिड़ा आरोपी; गाजियाबाद में पैर में लगी गोली

UP में ताबड़तोड़ मुठभेड़: पुलिस की गोली से 3 बदमाश घायल, गाजियाबाद और फिरोजाबाद में एक्शन