2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात में बस की लाइट बंद कर जब ड्राइवर ने की छेड़खानी ताे IAS की तैयारी कर रही युवती ने सिखाया ऐसे सबक

उत्तराखंड परिवहन की बस में IAS की तैयारी कर रही युवती से यात्री और चालक ने की छेड़खानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 30 Aug 2018, 12:16 PM IST

Bus

रात में बस की लाइट बंद कर जब ड्राइवर ने की छेड़खानी ताे IAS की तैयारी कर रही युवती ने सिखाया ऐसे सबक

हापुड़। बेटियों के लिए हाईवे पर सफर करना काफी मुश्किल हो गया है। हाईवे पर सफर के दौरान होने वाली घटनाएं सूबे की सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, अब बेटियां भी अपनी सूझबूझ से ऐसे मनचलों को जवाब दे रही हैं। ताजा मामला जनपद हापुड़ के नेशनल हाईवे-9 का है।

यह भी पढ़ें:सोशल साइट पर सपा नेता को अश्लील पोस्ट करना पड़ा महंगा, गए जेल

उत्‍तराखंड परिवहन की बस में कर रही थी सफर

बुधवार रात को उत्तराखंड परिवहन की बस में आईएएस की तैयारी कर रही 24 वर्षीय युवती से बस में सवार यात्री और बस चालक ने छेड़खानी की। पहले कुछ देर युवती ने दोनों को अनदेखा करने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों की हरकतें बढ़ती चली गईं। इससे परेशान होकर युवती ने किसी तरह 100 नंबर पर इस पूरी घटना की सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद बस को हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बस को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें: Hit and Run: मेरठ में कंटेनर ने 30 सेकेंड में16 को रौंदा, पांच की मौके पर ही मौत

हल्‍द्वानी से दिल्‍ली जा रही थी बस

पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवती उत्‍तराखंड के हल्द्वानी से इस बस में दिल्ली जाने के लिए बैठी थी। सफर के दौरान पहले बस में सवार एक यात्री ने उससे अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। इसकी शिकायत युवती ने बस कंडक्टर से की। इसके बाद कंडक्टर ने युवती को बस के आगे के हिस्से में ड्राइवर के पास बैठने की सलाह दी। इस पर युवती ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठ गई।

यह भी पढ़ें: 5 और 7 साल की दो बहनों को अगवाकर बलात्कार की घटना से उबला यूपी का यह शहर

बस की लाइट बंद कर की छेड़खानी

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, कुछ देर बाद ड्राइवर ने रात में बस की लाइट बंद कर दी। आरोप है क‍ि बस की लाइट बंद होने के कुछ देर बाद ही आरोपी यात्री और ड्राइवर ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती लगातार इसका विरोध करती रही। कई बार समझाने के बाद भी जब दोनों आरोपी नहीं मानें तो युवती ने 100 नंबर पर पुलिस को फोन कर दिया। 100 नंबर पर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नेशनल हाईवे-9 के बाबूगढ़ क्षेत्र में बस को रोक लिया। पीड़ित युवती की शिकायत के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी बस चालक व यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: गर्भवती महिला के HIV पॉजिटिव होने पर जिला अस्पताल में नहीं मिला इलाज तो उठाना पड़ा ये कदम

दिल्‍ली से आईएएएस की तैयारी कर रही है युवती

पीड़ित युवती ने बताया कि वह दिल्ली से आईएएस की तैयारी कर रही है। अपने घर से दिल्ली जाने के लिए इस बस में सवार हुई थी। वहीं, इस मामले का पता चलने के बाद और बस के अन्‍य यात्री इस बहादुर युवती की सूझबूझ की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस मामले में डीएसपी हापुड़ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

देखें वीडियो: स्कूल जा रही छात्राओं से मनचलों ने की छेड़छाड़