3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल साइट पर सपा नेता को अश्लील पोस्ट करना पड़ा महंगा,गए जेल

सपा ने नेता ने वाह्ट्सअप ग्रुप पर अश्लील पोस्ट कर दिया। जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक और पुलिस प्रशासन के लोग भी जुड़े थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 30 Aug 2018, 11:08 AM IST

moradabad

सोशल साइट पर सपा नेता को अश्लील पोस्ट करना पड़ा महंगी,गए जेल

मुरादाबाद: जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जिसमें एक सपा ने नेता ने वाह्ट्सअप ग्रुप पर अश्लील पोस्ट कर दिया। जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक और पुलिस प्रशासन के लोग भी जुड़े थे। पोस्ट के बाद मचे हडकम्प से हरकत में आई पुलिस ने सपा नेता ए खिलाफ आई टी एक्ट में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। वहीँ आरोपी सपा नेता इसे अपने खिलाफ साजिश बता रहा है। आरोपी नेता सपा से देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी के रिश्तेदार भी बताये जा रहे हैं। फ़िलहाल सपा नेता के इस कांड की जनपद में खूब चर्चा हो रही है।

ज का मीन राशिफल, 30 अगस्त 2018: अगर नहीं लग रही नौकर तो जरूर करें ये काम

इस दिन की गयी थी पोस्ट

जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर की पूर्व सभासद नसीम जहां के पति मोहम्मद हसन कुरैशी समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष पद पर रह चुके है। मंगलवार की रात आठ बजकर 25 मिनट पर हसन कुरैशी के मोबाइल नंबर से डिजीटल वालंटियर ग्रुप पर अश्लील वीडियो पोस्ट की गई। इस ग्रुप में सीओ से लेकर पुलिस के आला अफसर तक जुड़े हुए है। अश्लील वीडियो पोस्ट के बाद अफसरों ने मामले में संज्ञान लिया। ग्रुप एडमिन कांस्टेबल शाकिर अली की ओर से हसन कुरैशी के खिलाफ आइटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। बुधवार को थाना प्रभारी अजय वीर सिंह ने हसन कुरैशी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी को लेकर सपा के नेता भी थाने में पहुंच गए थे। लेकिन पुलिस के आगे सपा नेताओं की एक न चली।

Meerut Hit And Run Case: एसएसपी की चल रही थी विदार्इ पार्टी, सड़कों पर पुलिस को ढूंढ़ते-ढूंढ़ते थक गर्इ पब्लिक

सपा नेता ने दिया ये तर्क

उधर सपा नेता ने बताया कि उनका मोबाइल खराब हो गया था जिसे सही कराने के लिए दुकान पर दिया गया था। तभी किसी ने उनके मोबाइल से ये हरकत की है। इसकी जांच होनी चाहिए उन्होंने विपक्षी नेताओं की साजिश बताया है। आरोपी हसन कुरैशी मुरादाबाद देहात के सपा विधायक इकराम कुरैशी के दूर के रिश्तेदार हैं।