बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लाख दावे करे। लेकिन ये सभी दावे जमीनी हकीकत में फेल होते नज़र आ रहे हैं। बुधवार को बिजनौर जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरों ने एक गर्भवती एचआईवी पीड़ित महिला की डिलीवरी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद गर्भवती महिला और उनके परिजन बिना इलाज के ही महिला को मेरठ अस्पताल ले गए। घण्टों अस्पताल में बैठी रही इस गर्भवती महिला को डॉक्टर देखने तक नहीं आए। पीड़ित महिला को लाने वाले लोगों का आरोप है कि महिला एचआईवी पॉजिटिव है। इसलिए इस महिला को बिना इलाज के यहां से मेरठ रेफर किया जा रहा है।