10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाज़ियाबाद
जनरल वीके सिंह ने विदेश में फंसे भारतीय परिवार को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़वाया- देखें वीडियो
Play video

जनरल वीके सिंह ने विदेश में फंसे भारतीय परिवार को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़वाया- देखें वीडियो

कांगो में रेस्‍त्रां व्‍यवसायी और उसकी दो बेटियों को स्‍थानीय लोगों ने बना लिया था बंधक
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 30 Aug 2018, 11:16 AM IST

गाजियाबाद। सांसद जनरल वीके सिंह के एक फोन ने कांगो में फंसे एक परिवार को बंधक मुक्‍त करा दिया। दरअसल, गाजियाबाद के कविनगर में रहने वाले एक परिवार को दक्षिण अफ्रीकी देश कांगो के दूसरे सबसे बड़ शहर लुबुमबाशी में बंधक बना लिया गया था। इसका पता जैसे ही जनरल वीके सिंह के यहां कार्य करने वाले शिवम गहलोत को चला तो उन्‍होंने इसकी जानकारी विदेश्‍ा राज्‍यमंत्री व सांसद वीके सिंह काे दी। इसके बाद वीके सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के दूतावास से बात कर बंधक बनाए गए परिवार को मुक्त कराए जाने की बात कही। इस पर स्थानीय पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बंधक परिवार को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया।

यह भी पढ़ें: सोशल साइट पर सपा नेता को अश्लील पोस्ट करना पड़ा महंगा, गए जेल

गाजियाबाद के कविनगर में रहता है परिवार

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के कवि नगर के रहने वाले सुनील साहनी व उनका परिवार काफी समय पहले कांगो के लुबुमबाशी में रहने लगा था। वहां पर उन्‍होंने रेस्टोरेंट का कारोबार कर लिया था। 26 अगस्त को रेस्टोरेंट पर कब्जा करने की नियत से वहां के लोकल नागरिकों ने सुनील साहनी और उनकी दो बेटियों काे बंधक बना लिया था। इसका वीडियो बनाकर साहनी की पत्‍नी ने सांसद व विदेश राज्‍यमंत्री वीके सिंह के स्‍टाफ में कार्यरत शिवम गहलोत से मदद मांगी। शिवम गहलोत उस परिवार के सदस्य को पहले से भी जानते थे। इसके बाद उन्‍होंने जनरल वीके सिंह को 26 अगस्‍त की रात को ही इस बारे में जानकारी दी। इस पर तत्‍काल जनरल वीके सिंह ने कांगो में संपर्क कर इस विषय में कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद चले आट घंटे के ऑपरेशन के बाद सुनील साहनी और उनकी दोनों बेटियों को छुड़ा लिया गया। लोगों के चंगुल से मुक्त होने के बाद पीड़ित परिवार ने जनरल वीके सिंह को धन्यवाद पत्र भी भेजा।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: रिटायर्ड कर्नल व एडीएम विवाद में सीएम योगी और बसपा सुप्रीमो मायावती आए आमने-सामने

रेस्‍त्रां को लेकर था विवाद

शिवम गहलोत का कहना है क‍ि लोकल लोगों ने अफ्रीका में उनको बंधन बना लिया था। पीड़ि‍त परिवार ने उनसे फेसबुक पर संपर्क किया था। सुनील के कजन ब्रदर राहुल साहनी कविनगर में ही रहते हैं। रेस्त्रां को लेकर उनका स्‍थानीय लोगों से विवाद हुआ था। उन्‍होंने उन्‍हें लड़ाई का वीडियो भी भेजा था। रात को ही उन्‍होंने जनरल वीके सिंह को जानकारी दे दी थी। बंधन मुक्‍त होने के बाद उनके पास ध्‍न्‍यवाद का एक मैसेज भी आया था।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस शहर के लोगाें ने निकाली सांसद आैर विधायक के खिलाफ यह अनोखी यात्रा आैर दी बड़ी चेतावनी