गाज़ियाबाद

संगम एक्सप्रेस में बम मिलने की सूचना से मचा हड़कंप, खाली कराई गई पूरी ट्रेन

हापुड़ रेलवे स्‍टेशन की घटना, मेरठ से इलाहाबाद जा रही थी संगम एक्सप्रेस
2 min read
hapur

हापुड़. हापुड़ रेलवे स्‍टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब किसी ने संगम एक्‍सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट में बम होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंची और तुरंत पूरी ट्रेन को खाली करा दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्‍ते ने ट्रेन से बम नुमा संदिग्‍ध वस्तु को बाहर निकाला, लेकिन वह बम नहीं था। इधर आतंकी साजिश की आशंका के कारण एटीएस भी मौके पर पहुंच गई। सूत्रों की मानें तो संदिग्‍ध बम के साथ एक पत्र भी था, जिसमें धमकी लिखी होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी इस पत्र को दबाने में जुटे हैं।

जानकारी के अनुसार संगम एक्‍सप्रेस मेरठ से चलकर इलाहाबाद के लिए जा रही थी। हापुड़ पहुंचने पर ट्रेन के टॉयलेट में किसी यात्री ने बम होने की सूचना दी, जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और रेलवे के अधिकारियों तुरंत संगम एक्‍सप्रेस ट्रेन को खाली कराया और बम निरोधक दस्‍ते को मौके पर बुलाया। बम निरोधक दस्‍ते ने ट्रेन से संदिग्‍ध बम को बाहर निकाला और डिस्‍फ्यूज किया। पुलिस और बम निरोधक दस्‍ते के अधिकारियों का कहना है कि बम जैसी दिखने वाली चीज बम नहीं थी। किसी ने शरारत करते हुए टाइमर घड़ी को बम जैसा बनाकर ट्रेन के टॉयलेट में रख दिया था। इधर आतंकी साजिश के खतरे के चलते एटीएस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की।

बताया जा रहा है कि जनरल वार्ड के टॉयलेट में एक यात्री ने बम देखा था, जिसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। संदिग्‍ध बम के साथ एक पत्र भी मिला है, जिसमें धमकी लिखी होने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी लेटर को दबाने में जुटे हैं। वहीं करीब 3 घंटे की चेकिंग के बाद नकली बम को ट्रेन के टॉयलेट से निकालकर ट्रेन को रवाना किया गया।

Published on:
20 Mar 2018 09:46 am
Also Read
View All
Student Protest Funding: लोगों ने खुद भेजा राशन, कुछ पैसे खुद लगाए, जुनैद के परिवार ने फंडिंग के आरोपों पर दी सफाई

‘राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से कोई भी वर्ग नहीं लेता’, वंदे मातरम के विरोधियों को पाकिस्तान भेजना चाहिए: MLA नंदकिशोर गुर्जर

गाजियाबाद: सहेली की बर्थडे पार्टी में गई विवाहिता से अनैतिक काम, बीयर पीने के बाद नशे की हालत का उठाया फायदा

नई बुलेरो से गंगा स्नान जा रहे थे, ट्रक से हो गई सीधी टक्कर, तीन की मौत, कई घायल

CJP प्रदर्शन में हिंसा का आरोपी सत्यम पंडित निकला हिस्ट्रीशीटर! कितने मामले हैं दर्ज? पुराने मामलों की भी खुली फाइल