गाज़ियाबाद

दूध की गाड़ी ने कुत्ते को कुचला ताे पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज, आराेपी चालक फरार

घटना साहिबाबाद की है। यहां मिल्क वैन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आराेप है कि मिल्क चालक ने हॉर्न नहीं दिया और गली में लेटे हुए कुत्ते को कुचल दिया।

2 min read
FIR against student,FIR against student
FIR registered at Nema Patho Clinic

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गाजियाबाद ghazibad थाना साहिबाबाद इलाके में एक दूध की गाड़ी milk van ने सड़क पर बैठे स्ट्रीट डॉग को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना accident
में कुत्ते की माैत हाे गई। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस काे घटना की तहरीर दी है। पुलिस ghazibad police ने मामला दर्ज कर दूध की गाड़ी के चालक की तलाश शुरु कर दी है।

घटना की शिकायत पुलिस से करने वाले लोगों ने बताया कि चालक ने हॉर्न नहीं दिया और जानबूझकर इस घटना काे अंजाम दिया। यह भी बताया कि सोसाईटी के लाेगाें ने आरोपी चालक काे पकड़ने की काेशिश की लेकिन वह भाग गया। इन लोगों ने पुलिस से पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज निकलवाने की भी मांग की है।

पीपल फॉर एनिमल ( पीएफए ) की पदाधिकारी सुरभि रावत ने बताया कि साहिबाबाद के लोहिया पार्क के आसपास रहने वाले लोगों से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक अमूल के दूध की सप्लाई करने वाले ट्रक चालक ने गली के कुत्ते को कुचल दिया है जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी बताया कि ट्रक ने चालक ने कुत्ते पर दो बार ट्रक काे चढ़ाया। स्थानीय लोगों ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जिसमें कुत्ते को कुचलने की पूरी वीडियो दिखाई दे रही है। इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही उन्हाेंने साहिबाबाद में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Updated on:
10 Apr 2021 09:24 pm
Published on:
10 Apr 2021 09:23 pm
Also Read
View All
दूसरे समुदाय के युवक संग होटल में मिलने गई थी युवती, फंदे से लटकी मिली लाश, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान, बोले-आतंकवाद सिखाने वाले मदरसों को किया जाएगा ध्वस्त

Surya Murder Case: ‘योगी जी! अपराधियों का मनोबल तोड़ दीजिए’, सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण की बेटी शालिनी, मुख्यमंत्री से कर दी बड़ी मांग

सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण शरण सिंह की बेटी, बोलीं- सरकार से पहले हमने नौकरी का ऑफर दिया

‘हाफ से लेकर फुल तक’, सूर्या हत्याकांड के बाद चर्चा में आए ‘सिंघम‘ IPS धवल जायसवाल ने बिना कोचिंग के UPSC किया था क्रैक, 2 बड़े किस्से