गाज़ियाबाद

मिस इंडिया ने अपने खास अंदाज में लोगों से देशहित में की ये अपील, आप भी करेंगे तारीफ, देखें वीडियो-

लोगों के बीच पहुंचीं मतदाता जागरूक अभियान की ब्रांड अंबेसडर मिस इंडिया स्टार लाइफ 2018 स्वाति सिंह राजपूत
less than 1 minute read
Miss India Star Life 2018 Swati Singh Rajput
मिस इंडिया ने अपने खास अंदाज में लोगों से देशहित में की ये अपील, आप भी करेंगे तारीफ, देखें वीडियो-

गाजियाबाद. मतदाता जागरूक दिवस पर शुक्रवार को मिस इंडिया स्टार लाइफ 2018 स्वाति सिंह राजपूत गाजियाबाद पहुंची। बता दें कि मिस इंडिया स्वाति सिंह राजपूत को गाजियाबाद में मतदाता जागरुकता अभियान का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है। इस दौरान स्वाति सिंह ने अपने खास अंदाज में लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया।

दरअसल, विजयनगर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता जागरूक दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बढ़-चढ़कर स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। युवाओं को इस विषय पर जागरूक किया गया कि अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए। इस अधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए। जैसे ही कार्यक्रम में मिस इंडिया 2018 स्वाति सिंह राजपूत क्रॉउन पहनकर पहुंची तो उनकी एक झलक पाने को लोग बेताब नजर आए। उन्होंने स्टूडेंट्स को मत के विषय में जागरूक किया। इस दौरान खासतौर से सभी युवा मिस इंडिया स्टार लाइफ 2018 स्वाति सिंह राजपूत को अपने बीच पाकर बेहद उत्साह नजर आए।

इस दौरान गाजियाबाद की जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने बताया कि मिस इंडिया 2018 स्वाति सिंह राजपूत को गाजियाबाद में मतदाता जागरुकता के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इस कार्यक्रम के अलावा अब मिस इंडिया 2018 स्वाति सिंह राजपूत जनपद में इस तरह से मतदाताओं को अपने मत प्रयोग किए जाने के लिए जागरूक किया जाएगा।

Updated on:
26 Jan 2019 11:38 am
Published on:
26 Jan 2019 11:38 am
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी