
किसानों ने किया ऐसा काम की भावुक होकर सीट से खड़े हो गए फायर ब्रांड मंत्री सुरेश राणा और फिर...
शामली. बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर 10 दिनों से चल रहे आंदोलन के बाद शुक्रवार को यूपी सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा सरकार की ओर से किसानों से बात करने शामली कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों की 10 सदस्य समिति से डीएम-एसपी के साथ मिलकर वार्ता की। इस दौरान किसानों ने पल्ला पसारकर बकाया गन्ना भुगतान को लेकर मंत्री सुरेश राणा से भीख मांगी।
दरअसल, आपको बता दें कि शामली जिले की अपर दोआब शुगर मिल पर किसानों का पिछले सत्र का करीब 83 करोड़ और इस सत्र का करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपए गन्ना भुगतान बकाया है। जिसकी मांग को लेकर के गन्ना किसान पिछले 10 दिनों से शामली कलेक्ट्रेट और शुगर मिल पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इतना ही नहीं किसानों ने 10 दिन से शामली शुगर मिल को भी बंद कर रखा है। किसानों के बढ़ते आंदोलन को देखते हुए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री और थानाभवन से विधायक सुरेश राणा किसानों की 10 सदस्य समिति से गन्ना भुगतान के मुद्दे पर वार्ता करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंचे। जहां किसान और गन्ना मंत्री के बीच करीब 3 घंटे तक बैठक चली बैठक में डीएम शामली अखिलेश सिंह ने किसानों से 20 दिन का समय मांगा है। जिसमें उन्होंने पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान करने का आश्वासन दिया है, लेकिन इस आश्वासन पर किसान संतुष्ट नहीं थे।
इसके बाद गुस्साए किसानों ने बैठक में ही मंत्री के सामने पल्ला पसार कर बकाया गन्ना भुगतान की भीख मांगी। वहीं मंत्री सुरेश राणा ने जल्द ही किसानों को बकाया गन्ना भुगतान कराने का आश्वासन दिया है। इस तरह गन्ना मंत्री के आश्वासन से नाखुश किसान 3 घंटे तक चली बैठक से बिना किसी निर्णय के ही वापस लौट गए।
Updated on:
26 Jan 2019, 11:16 AM IST
Published on:
26 Jan 2019, 10:38 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.