गाज़ियाबाद

मुरादनगर हादसा : लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणाें ने खाेला जाम

मुरादानगर की घटना के विराेध में मेरठ दिल्ली हाईवे पर जाम लगाने वाले ग्रामीण शाम काे लिखित आश्वासन के बाद ही माने। कमिश्नर ने पीड़ितों के परिवारों को दस-दस लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नाैकरी दिलाने का भराेसा दिलाया है।
2 min read
ghazibad_1.jpg
muradnagar

पत्रिका न्यूज नेटवटर्क

गाजियाबाद ( ghazibad news ) मेरठ-दिल्ली राेड पर जाम लगा रहे ग्रामीण लिखित आश्वास के बाद शांत हुए। सुबह आठ बजे ग्रामीणाें ने हाइवे जाम कर दिया। दिनभर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गुस्साए ग्रामीणाें काे शांत करने की काेशिश करते रहे लेकिन उन्हाेंने साफ कह दिया कि जब तक आर्थिक सहायता और सरकारी नाैकरी का लिखित आश्वासन नहीं मिलता वह नहीं मानेंगे। बाद में खुद कमिश्नर माैके पर पहुंचे जिन्होंने मृतकों के परिजनों को दस लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी का लिखित आश्वासन देकर शांत किया।

रविवार काे गाजियाबाद के मुरादनगर ( Muradnagar ) में श्मशान घाट का लेंटर गिर गया था। इस दुर्घटान में 40 लोग दब गए थे जिसमें करीब 25 लोगों की माैत हाे गई। 15 लोग अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। इन सभी मृतकों का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिए गए थे। साेमवार काे परिजनों ने शव रखकर हाइवे जाम कर दिया। जाम लगा रहे लाेगाें की मांग थी कि मृतक आश्रितों को 15 लाख आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाए।

इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को मिली तो तमाम प्रशासनिक अधिकारी पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और उन्हें समझाने का प्रयास किया गया लेकिन सड़क पर जाम लगा रहे लोगों ने किसी की एक नहीं सुनी।सभी करीब शाम 5:00 बजे तक सड़क पर ही जमे रहे। इतना ही नहीं प्रशासन के द्वारा मृतकों के शव उठाने के लिए एंबुलेंस को भेजा गया था उन्होंने शव भी नहीं उठाने दिए। बहरहाल इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए मेरठ मंडल के कमिश्नर प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद समझाया गया।

कमिश्नर ने इस दौरान लोगों को लिखित में आश्वासन दिया कि मृतकों के आश्रितों को दस लाख रुपए और और परिवार एक सदस्य को सरकारी नौकरी मुहैया कराई जाएगी। लिखित आश्वासन के बाद ही लोगों का गुस्सा शांत हुआ और मृतकों के शव उठाने दिए गए। इस तरह सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक दिल्ली मेरठ हाईवे पूरी तरह जाम रहा इस रास्ते से निकलने वाले लोगों को भी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Updated on:
04 Jan 2021 09:23 pm
Published on:
04 Jan 2021 08:53 pm
Also Read
View All
देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी