5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश भी नहीं रोक सकी एसपी के कदम, 50 km चले पैदल

Highlights: -चार्ज संभालने के बाद से ही लगातार पैदल गस्त कर रहे हैं एसपी -रविवार को तेज बारिश के बीच करीब 50 किमी पैदल चले कप्तान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 4 Jan 2021, 2:30 PM IST

img-20210103-wa0036.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बिजनौर। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की महत्वकांशी योजना मिशन शक्ति का असर जिलों में दिखना शुरू हो गया है । जिले भर के सभी 23 थानों में मिशन शक्ति हेल्प डेस्क काम कर रही हैं। दावा है कि इनके जरिए महिलाओं और लड़कियों को इंसाफ दिलाया जा रहा है। वहीं जिले के पुलिस कप्तान मिशन शक्ति को बढ़ावा देने के लिए रोजाना सड़कों पर उतरकर भारी फोर्स के साथ लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। इस क्रम में रविवार तड़के से लगातार हुई बारिश के बावजूद भी कप्तान ने सड़कों पर उतरकर पैदल गस्त किया।

यह भी देखें: यूपी में आप लड़ेगी दिल्ली मॉडल पर चुनाव

दरअसल, एसपी डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने जब से जिले का चार्ज संभाला है तभी से लगातार रोजाना पैदल गस्त करते नजर आ रहे हैं । बारिश भी एसपी के कदमों को सड़क पर उतरने से नही रोक पाई । एसपी ने जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर धामपुर नगर में पुलिस फोर्स के साथ नगर में पैदल गस्त किया। इस दौरान एसपी ने कोविड 19 और मिशन शक्ति के बारे में लोगों को जागरूक भी किया । इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने पास की चौकियों का औचक निरीक्षण किया।