गाज़ियाबाद

देर रात कुदरत ने बेजुबानों पर बरपाया कहर, इस तरह हो गई 12 लाख की भैंसों की मौत

आंधी-तूफान से गिरी दीवार, मलबे में दबने से नौ भैंसों की मौत
2 min read
ghaziabad

गाजियाबाद। बीती रात जब सभी गहरी नींद में सो रहे थे उस वक्त एक बार फिर कुदरत का कहर देखने को मिला। जहां देर रात आई आंधी-तूफान ने बेजुबान जानवारों पर अपना कहर बरपाया। घटना देर रात की जब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिले में आंधी-तूफान आया। हवा की रफ्तार इतनी तेज रही की खोड़ा कॉलोनी आदर्श नगर में स्थित एक दूध की डेयरी में मौजूद दुधारू भैंसों के लिए मौत बन कर आई। डेयरी के पास में ही एक 3 मंजिले मकान की दीवार गिर गई, जिससे डेयरी के अंदर मौजूद नौ भैंसों की मौके पर ही मौत हो गयी। जिसकी किमत 12 लाख रुपए बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी आदर्श नगर में एक 1 दूध की डेयरी है। जहां पर करीब एक दर्जन से भी ज्यादा दुधारू पशु बंधे हुए थे। लेकिन बुधवार की देर रात करीब 3:00 बजे आई आंधी और तूफान आने के कारण दूध की डेहरी के बराबर वाले तीन मंजिले मकान के ऊपरी हिस्से की दीवार अचानक ही गिर गई। जिसके नीचे मौजूद नौ भैंस मलबे के नीचे दब गई।

यह भी पढ़ें : मेजेंटा लाइन के शुरू होते ही पास आ जाएंगे ये शहर

हालांकि जैसे ही यह हादसा हुआ तो डेयरी मालिक जित्ते गुर्जर और घर के अन्य लोगों ने भैंसों को बचाने के लिए काफी प्रयास किया और आनन-फानन में पशु डॉक्टर को भी बुलवाया गया। लेकिन जब तक पशु डॉक्टर मौके पर पहुंचते तब तक सभी भैंसों की मौत हो चुकी थी। वहीं अब परिवार में मातम छाया हुआ है। डेयरी संचालक जित्ते गुर्जर ने बताया कि उसने हाल में ही करीब 12 लाख रुपए कर्ज लेकर इन भैंसों को खरीद कर लाया था। लेकिन पलक झपकते ही कुदरत के इस कहर से सब कुछ खत्म हो गया। डेयरी संचालक का कहना है कि वह दूध का व्यापार कर अपने परिवार का लालन पालन किया करता था। लेकिन अब उसके लिए अपनी जीवन-यापन पर संकट छा गए हैं।

Published on:
16 May 2018 02:25 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी