16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरसात के साथ गिरे ओले, आंधी से ढाबा धराशायी, पेड़ उखड़े

जिले के कई हिस्सों में मंगलवार दोपहर को अचानक आए तेज अंधड़ व बरसात से कई पेड़ उखड़ गए। च

2 min read
Google source verification
Oiled down with rain, dashed from the storm, dashed trees

बूंदी. जिले के कई हिस्सों में मंगलवार दोपहर को अचानक आए तेज अंधड़ व बरसात से कई पेड़ उखड़ गए। चद्दर गिर गए। बिजली पोल और होर्डिंग टूट गए। इस दौरान कई जगहों पर बारिश के साथ चने के आकार के ओले भी गिरे।
अचानक आई इस आपदा से जन-जीवन प्रभावित हो गया।

रामगंजबालाजी बायपास पर बना एक ढाबा पूरी तरह ढह गया। इससे कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गए। ढाबे पर मौजूद आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए। मांगली गांव के आसपास घरों के टीनशेड करीब दो सौ फीट की दूरी पर जा गिरे। केशवरायपाटन उपखंड में तीन बजे अंधड़ के साथ रिमझिम बारिश हुई। माधोराजपुरा में बैर के समान ओले गिरे।

खटकड़ कस्बे व आस-पास करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्म हवाओं के थपेड़ों से राहत मिली। इससे पहले सूर्य देव के तेवर तीखे होने से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। कूलर पंखों की हवा भी बेअसर रही।
सडक़ों पर पानी बह निकला। हिंडोली कस्बे में मेघ गर्जना के साथ बूंदाबांदी हुई। रोटेदा, नोताड़ा, रघुनाथपुरा, मालिकपुरा, धरावण में तेज अंधड़ के साथ करीब पन्द्रह मिनट तक बूंदाबांदी हुई। भंडेड़ा में बारिश के साथ ओले गिरे।झालीजीका बराना, गेंडोली में मेघ गर्जना के साथ बारिश हुई। चने के आकार के ओले भी गिरे। बरुंधन में बरसात हुई। कापरेन सहित आसपास के क्षेत्र में तेज हवा के साथ बरसात हुई। नमाना रोड क्षेत्र में बैर के आकार के ओले गिरे। आधा घंटा तक बारिश का दौर चला।
यहां गिरे ओले
रामगंजबालाजी, नमाना रोड, गेण्डोली, माधोराजपुरा, भंडेडा गांव व आस-पास के क्षेत्र में दोपहर बाद चने के आकार के ओले गिरे।
थम गया मार्ग
तेज अंधड़ के दौरान रास्ते पर वाहनों की आवाजाही थम गई। हाई-वे 52 पर कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। बूंदी के सर्किट हाउस चौराहे पर पेड़ रास्ते पर आ गिरा। अंधड़ के दौरान वाहन सडक़ किनारे रोकने पड़े।