29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Bundi / Bundi News : पंचायतों में कांग्रेस का दबदबा बरकरार, आठ पंचायत समितियों में से 5 उपप्रधान कांग्रेस के, 3 निर्दलीय जीते

Bundi News : पंचायतों में कांग्रेस का दबदबा बरकरार, आठ पंचायत समितियों में से 5 उपप्रधान कांग्रेस के, 3 निर्दलीय जीते

जिले की आठ पंचायत समितियों में प्रधान चुनाव के बाद शनिवार को हुए उपप्रधान पद के चुनाव में भी कांग्रेस ने अपनी बढ़त बरकरार रखी। आठ में से पांच पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि तीन जगह निर्दलीय प्रत्याशियों ने उपप्रधान की कुर्सी हासिल की। भाजपा और बसपा किसी भी पंचायत समिति में अपना उपप्रधान नहीं बना सकीं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Narendra Agarwal

•

Updated: 29 Nov 2026, 12:22 PM IST

congress maintains its dominance in the panchayats

रामगंजबालाजी बूंदी पंचायत समिति में उपप्रधान चुनने के बाद प्रधान के साथ सभी सदस्य व कांग्रेस कार्यकर्ता।

बूंदी. जिले की आठ पंचायत समितियों में प्रधान चुनाव के बाद शनिवार को हुए उपप्रधान पद के चुनाव में भी कांग्रेस ने अपनी बढ़त बरकरार रखी। आठ में से पांच पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि तीन जगह निर्दलीय प्रत्याशियों ने उपप्रधान की कुर्सी हासिल की। भाजपा और बसपा किसी भी पंचायत समिति में अपना उपप्रधान नहीं बना सकीं। हालांकि चुनाव के नतीजों ने यह भी साफ किया कि प्रधान पद पर बहुमत होने के बावजूद उपप्रधान चुनाव में कई जगह अलग राजनीतिक समीकरण देखने को मिले। कहीं निर्दलीयों ने बाजी मारी तो कहीं एक वोट ने जीत-हार का फैसला कर दिया।

पांच पंचायत समितियों में कांग्रेस का कब्जा

बूंदी पंचायत समिति में कांग्रेस के कन्हैयालाल भील ने भाजपा के अजय कुमार को 5 मतों से हराकर उपप्रधान पद हासिल किया। नैनवां में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। यहां कांग्रेस के केशव दाधीच ने 5 मतों के अंतर से भाजपा की उषा कुमारी नागर को शिकस्त दी, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी को 3 मत मिले।हिण्डोली में कांग्रेस की ममता गुर्जर को 10 मत मिले। उन्होंने भाजपा की रेखा धाबाई को 6 मतों से पराजित किया। खास बात यह रही कि यहां बसपा के तीन सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। नवगठित दबलाना पंचायत समिति में कांग्रेस के किशन गोपाल सैनी ने 12 मत हासिल कर भाजपा के केशरीलाल नागर को 7 मतों से हराया। तालेड़ा में कांग्रेस की फोरन्ता बाई गुर्जर ने 17 मत प्राप्त कर भाजपा के मोहनलाल को 9 मतों से शिकस्त दी।

तीन जगह निर्दलीयों ने पलटा समीकरण

केशवरायपाटन पंचायत समिति में निर्दलीय दुर्गाशंकर ने बसपा के देवकिशन मीणा को महज एक वोट से हराकर उपप्रधान पद पर कब्जा जमाया। लाखेरी में भी यही तस्वीर रही। यहां निर्दलीय सुरेन्द्र सैनी ने 8 मत हासिल कर बसपा की अजीता बाई को एक वोट से पराजित किया।खटकड़ पंचायत समिति में भी निर्दलीय प्रत्याशी बबीता हाड़ा ने 10 मत हासिल कर कांग्रेस के गजानंद को 6 मतों से हराया। यहां चुनाव का सबसे चर्चित पहलू एक मत का नोटा में जाना रहा। इस तरह तीन पंचायत समितियों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर राजनीतिक समीकरणों को अलग दिशा दी।

प्रधान के बाद उपप्रधान चुनाव में भी बदली तस्वीर

जिले में प्रधान और उपप्रधान चुनाव के नतीजों को साथ देखें तो कांग्रेस ने पांच पंचायत समितियों में दोनों पदों पर जीत दर्ज की। वहीं केशवरायपाटन, लाखेरी और खटकड़ में उपप्रधान पद निर्दलीयों के खाते में गया। भाजपा और बसपा के सदस्य होने के बावजूद दोनों दल किसी भी पंचायत समिति में उपप्रधान पद हासिल नहीं कर सके। इन परिणामों के साथ जिले की आठों पंचायत समितियों में ग्रामीण सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई।

कन्हैया लाल भील बने बूंदी पंचायत समिति उप प्रधान

बूंदी पंचायत समिति के उपप्रधान चुनाव में कन्हैया लाल भील विजय रहे। उप प्रधान चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की तरफ से कन्हैया लाल भील व भाजपा से अजय कुमार ने आवेदन किया था। दोपहर को 3 बजे मतदान किए जाने के बाद मतगणना में कन्हैयालाल को 10 मत मिले। वहीं विजय कुमार को 5 मत मिलने पर कन्हैया लाल भील को विजय घोषित किया गया। बूंदी पंचायत समिति 15 वार्डों में पंचायत समिति सदस्य कांग्रेस 9, भाजपा 5 व एक बसपा से चुनाव जीत कर आए थे। शुक्रवार को प्रधान के चुनाव में जगरूप ङ्क्षसह रंधावा को 10 मत व भाजपा प्रत्याशी को 4 मत मिले थे। वहीं एक मत खारिज होने के बाद में वह चर्चा का विषय बना हुआ था। शनिवार को मतगणना के दौरान पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा, बूंदी प्रधान जगरूप ङ्क्षसह रंधावा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेश सोनी, पार्षद टीकम जैन,सत्यनारायण मीणा, मनवीर ङ्क्षसह, जिला परिषद सदस्य राधेश्याम मीणा, धनात्तरी सरपंच हरलाल गुर्जर सहित कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। जीत की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपप्रधान को फूल माला पहनाकर मुंह मीठा करवा कर बधाई दी। चुनाव के दौरान निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा, वृतधिकारी अनिल जोशी, सदर थाना अधिकारी भंवर ङ्क्षसह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।