घटना के बाद मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। करवर सीआई सहदेवसिंह मीणा ने विधायक अशोक चांदना सहित उनके साथ आए लोगों पर अभद्रता करने और राजकार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए नैनवां थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने विधायक अशोक चांदना, हंसराज गुर्जर, सद्दाम हुसैन, तुलसीराम, आशुतोष नागर, शाहिद खान, बलराम उर्फ बाबा सहित अन्य के खिलाफ राजकार्य में बाधा और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।