मतदान के बाद हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी रंधावा को 10 और भाजपा प्रत्याशी उदयलाल गुर्जर को 4 वोट मिले। एक मत खारिज हो गया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे रंधावा की जीत की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह छा गया। पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा, शहर अध्यक्ष शैलेश सोनी, मनवीर सिंह, धनारी सरपंच हरलाल गुर्जर, सत्यनारायण मीणा सहित कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित प्रधान का फूलमालाओं से स्वागत किया। समर्थकों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और परिसर में कांग्रेस के नारों की गूंज सुनाई दी।