गाज़ियाबाद

बड़ा हादसा: तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से दो महिलाओं समेत तीन की दर्दनाक मौत

हापुड़ जिले के धौलाना थाना क्षेत्र के मसूरी मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा

2 min read
बड़ा हादसा: तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से दो महिलाओं समेत तीन की दर्दनाक मौत

हापुड़. जिले में एक बार फिर साेमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां धौलाना थाना क्षेत्र के मसूरी मार्ग पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवारों को जोरदार टक्‍कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं समेत तीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद कैंटर चालक कैंटर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। फिलहाल पुलिस कैंटर नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें

कार में अश्लील फिल्म चलाकर बच्ची से दुष्कर्म

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धौलाना निवासी गोविंद अपनी मां और एक अन्‍य महिला के साथ बाइक पर सवार होकर सोमवार सुबह ड्यूटी के लिए घर से निकला था। जैसे ही वह धौलाना थाना क्षेत्र के ककराना गांव के समीप मसूरी मार्ग पर पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्‍कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक पर सवार तीनों लोग हवा में उछलते हुए काफी दूर जा गिरे।

बताया जा रहा है कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं हादसे के बाद कैंटर चालक कैंटर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्‍टर्माटम के लिए भिजवाया ओर क्षतिग्रस्‍त बाइक व कैंटर को थाने ले आई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें

वेस्ट यूपी में पीएम मोदी केे आने से कुछ घंटे पहले मुन्ना बजरंगी की हत्या, सीएम योगी ने उठाया ये बड़ा कदम
Published on:
09 Jul 2018 12:46 pm
Also Read
View All