मेरठ. भावनपुर थाना क्षेत्र में मौसी की शादी में शामिल होने आई एक मासूम के साथ बारात में आए युवक द्वारा दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मासूम को कार में अश्लील फिल्म दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। उसे ऐसा करते कुछ ग्रामीणों ने देख लिया तो आरोपी कार को छोड़ मौके से फरार हो गया। पीड़ितों का आरोप है कि थाना पुलिस ने मामले काे दबाए रखा। पीड़िता के परिजनों के उग्र होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। फिलहाल पुलिस ने मासूम को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। वहीं आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। इधर, पीड़ित परिजनों का आरोप है कि आरोपी को पुलिस पहले ही पकड़ सकती थी, लेकिन पुलिस की लापरवाही से वह फरार हो गया है।