गाज़ियाबाद

मुख्तार अंसारी की पत्नी को खोजने तैय्यब पालकी के घर क्यों पहुंची पुलिस? जानिए दोनों परिवारों के बीच संबंध

गाजीपुर और मऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने हाल ही में मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की पत्नी अफ्शा अंसारी (Afsha Ansari) की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद मऊ के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तैय्यब पालकी (Former Mau Municipal Council President Tayyab Palki) चर्चा में हैं।
2 min read
police raid
अफ्शा अंसारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी (Image: Ghazipur Police 'X')

मऊ नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष तैय्यब पालकी (Tayyab Palki) चर्चा में हैं। हाल ही में गाजीपुर और मऊ पुलिस (Ghazipur and Mau Police) की संयुक्त टीम ने मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी आफ्शा की गिरफ्तारी के लिए तैय्यब पालकी के घर छापेमारी की थी। पुलिस ने मिर्जाहादीपुरा स्थित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर करीब 1 घंटे तक सघन तलाशी ली और पूछताछ की थी।

तैय्यब पालकी के घर क्यों पहुंची पुलिस

पुलिस टीम ने मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा की गिरफ्तारी के लिए मऊ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन के घर छापेमारी की थी। आफ्शा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने संभावित 7 संभावित ठिकानों पर छापेमारी की थी। आफ्शा पर 50 हजार रुपए का इनाम है।

पुलिस के अनुसार, आफ्शा अंसारी के खिलाफ मऊ के दक्षिण टोला थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी, लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और धारा 174-ए सहित कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा गाजीपुर के विभिन्न थानों में भी आफ्शा के खिलाफ करीब 10 केस दर्ज हैं। पुलिस मुख्तार की पत्नी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है।

तैय्यब पालकी और आफ्शा के बीच क्या है संबंध?

मऊ नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष तैय्यब पालकी को मुख्तार अंसारी का करीबी माना जाता है। इसीलिए शक के आधार पर पुलिस ने तैय्यब पालकी के घर पर छापेमारी की थी। हालांकि, तैय्यब पालकी ने पुलिस की कार्रवाई को राजनीति के प्रेरित बताया है।

पुलिस की छापेमारी के बाद तैय्यब पालकी ने स्पष्ट किया कि मुख्तार अंसारी से उनके संबंध केवल राजनीतिक स्तर तक ही सीमित थे। तैय्यब पालकी ने कहा कि मुख्तार अंसारी से हमारा कोई निजी संबंध नहीं रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग मुख्तार अंसारी परिवार के साथ उठते-बैठते और दावत करते रहे, उन पर प्रशासन की नजर नहीं पहुंचती हैं।

पुलिस ने क्या कहा?

SP ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि अफ्शा अंसारी लंबे समय से फरार चल रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान अफ्शा के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है।

Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी