गाज़ियाबाद

तकनीक: गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में रोबोट के जरिए सफल किडनी ट्रांसप्लांट

अस्पताल के डॉक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि शुरुआती दौर में सैनिकों के इलाज के लिए रोबोट के जरिए ऑपरेशन किया जाता था। अब यह सुविधा आम लोगों के लिए भी हो गई है।

less than 1 minute read
robot.jpg
Robotic kidney transplant

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजियाबाद ( ghazibad news ) वैशाली स्थित एक निजी अस्पताल में रोबोट के माध्यम से किडनी ट्रांसप्लांट (Robotic kidney transplant ) का सफल ऑपरेशन किया गया है। उत्तर प्रदेश में यह दूसरा सफल ऑपरेशन बताया जा रहा है।

अच्छी बात यह है कि, आधुनिक संसाधनों से इस रोबोट के माध्यम से दूर रहकर भी इंटरनेट के जरिये चिकित्सक एक सफल ऑपरेशन कर सकते हैं। इस पद्धति से ऑपरेशन कराने वाले लोगों को पहले विदेश में जाना पड़ता था। जहां रोबोट के जरिए सफल सर्जरी होती थी लेकिन अब यह भारत में भी संभव हो गया है। इसी पद्धति के जरिए अब उत्तर प्रदेश में रोबोट के जरिए दूसरा सफल ऑपरेशन किया गया है।

अस्पताल के डॉ गौरव अग्रवाल ने बताया कि इस तकनीक के जरिए अभी तक विदेशों में ही सर्जरी संभव थी लेकिन अब उससे भी आगे की तकनीक भारत के पास है। उन्हाेंने कहा कि, भारत में चिकित्सा पद्धति में लगातार सुधार हो रहा है और विदेशों से भी आगे की तकनीक को अपनाया जाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि भारत को उन्नति की तरफ ले जाया जा सके।

Updated on:
02 Jul 2021 04:35 pm
Published on:
02 Jul 2021 04:34 pm
Also Read
View All
Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो

कमर कस लो, मैं तिहाड़ जेल से बाहर आ गया हूं, सलीम वास्तविक का वीडियो वायरल

सोनिया मर्डर केस में बड़ा मोड़: कातिलों को दबोचने के लिए होगा DNA टेस्ट, क्राइम सीन होगा रिक्रिएट

सूर्या चौहान हत्याकांड: तेरहवीं पर उमड़ा जनसैलाब, मां ने कहा- आरोपियों को कभी जेल से बाहर न आने दिया जाए

बकरीद पर मारे गए सूर्या चौहान की तेरहवीं आज, सुरक्षा के घेरे में कार्यक्रम; हिंदू संगठनों की बढ़ी मौजूदगी, गाजियाबाद का मामला