पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मुरादाबाद ( Moradabad ) मानव तस्करी ( human trafficking ) की आशंका में मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने एक ट्रेन से 38 बच्चों और 44 वयस्कों को उतार लिया। इनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि अधिकांश बच्चे अपने रिश्तेदारों के पास काम के लिए भेजे जा रहे थे जबकि सात ऐसे बच्चे भी थे जिनके साथ उनका कोई भी रिश्तेदार ट्रेवल नहीं कर रहा था। इन सभी बच्चों को चाइल्ड लाइन भिजवाया गया है। 44 लोगों में से तीन को हिरासत में लिया गया है जिनके खिलाफ बाल श्रम समेत अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।