गाज़ियाबाद

BREAKING :हाईवे पर मिनी बस पलटने से भयानक हादसा, एक की मौत,एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

बरेली से दिल्ली रिश्तेदार की सगाई में जा रहे थे सवार यात्री
2 min read
accident
BREAKING :हाईवे पर मिनी बस पलटने से भयानक हादसा, एक की मौत,एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली मुरादाबाद नेशनल हाईवे 9 बाईपास पर उस समय हड़कमप मच गया, जब तेज रफ़्तार एक मिन्नी टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि बस पलटने से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जिसमे हाइवे किनारे खड़े एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि बस में बैठे करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घयलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब रोड पार कर रहे एक मंदबुद्धि व्यक्ति को बचाने के चक्कर मे तेज रफ्तार मिनी टूरिस्ट बस बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। लेकिन इस हादसे में रोड पार कर रहे मंदबुद्धि व्यक्ति की बस से ही कुचल कर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बस के पलटने से बस में सवार महिला सहित एक दर्जन लोग इस हादसे में घायल हो गए। जिनमे एक महिला सहित 4 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घयलों की चीख पुकार सुनकर हाईवे पर गुजरने वाली गाड़ियों मे से किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। साथ ही पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को रोड से हटा कर यातायात सुचारू रूप से चालू कर दिया। यात्रियों ने बताया के ये लोग बरेली से दिल्ली रिश्तेदार की सगाई में जा रहे थे। लेकिन रास्त में ही बड़ा हादसा हो गया। वहीं इस हादसा इतना भयानक था कि बस के आगे से चिथड़े उड़ गए थे। बस के आगे शिशा और पहिया निकल गए थे। गनिमत रही की बस में बच्चे भी सवार थे लेकिन को ज्यादा चोट नहीं आई।

Published on:
19 Jun 2018 10:32 am
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी