गाज़ियाबाद

गाजियाबाद: टीवी चैनल के पत्रकार अनुज चौधरी को घर में घुसकर मारी ताबड़तोड़ चार गोलियां, हालत नाजुक

थाना कविनगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2018, 9:24 AM IST
ghaziabad

गाजियाबाद. प्रदेश में बदमाशों के हौसले खासे बुलंद है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब हो रहे हैं। जिसके चलते थाना कविनगर इलाके में बदमाशों ने एक टीवी चैनल के पत्रकार और बसपा पार्षद पति अनुज चौधरी के घर में घुसकर उन पर फायरिंग कर दी। इस हमले में पत्रकार अनुज चौधरी को चार गोलियां लगी, जबकि पास ही काम कर रहे एक मजदूर को भी गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां अनुज की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावर बदमाश बाइक पर सवार थे। उधर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीम गठित कर दी हैं।

शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते पत्रकार अनुज पर हमला किया गया है। बता दें कि रजापुर निवासी अनुज की पत्नी निशा चौधरी बीते साल बसपा से पार्षद का चुनाव जीती थीं। अनुज की चुनाव के दौरान रंजिश और बढ़ गई थी। वहीं एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश पर हमले का शक जाहिर किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, अनुज अपने तीन परिचितों के साथ घर के पास ही सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गए थे। इसी दौरान दो हथियारबंद बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। हमलावर बदमाश वहां से भाग निकले। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल अनुज को यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस दौरान अनुज चौधरी को दो गोली उनके हाथ में और दो गोली उनके पेट में लगी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

आपको बता दें कि अनुज चौधरी गाजियाबाद में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। उनका निवास कविनगर थाना क्षेत्र के रजापुर गांव में है। घटना उस वक्त हुई जब अनुज अपने घर के अंदर जाने ही वाले थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आए और उन्होंने अनुज चौधरी पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जिसके बाद अनुज लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गए तो बदमाश मौके से फरार हो गए।

पुलिस प्राथमिक जांच में घटना को आपसी रंजिश का परिणाम मानकर चल रही है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि हमले का शिकार हुए पत्रकार की अपने ही पड़ोस में रंजिश चली आ रही थी। दूसरी तरफ यह बात भी सामने आ रही है कि पत्रकार ने अपनी जान का खतरा बताया था और उनसे सुपारी भी मांगी गई थी। हालांकि रंजिश के चलते उन्हें गनर मिला हुआ था। घायल पत्रकार के परिजनों के तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घायल को दो गोली हाथ व दो गोली पेट में लगी हैं।

उधर जैसे ही गाजियाबाद के पत्रकारों को इस घटना का पता चला तो मीडिया कर्मियों का अस्पताल पर जमावड़ा लग गया और सभी मीडियाकर्मियों ने पुलिस से हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी वैभव कृष्ण का इस पूरे मामले में कहना है कि हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए 4 टीम गठित कर दी गई हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान