23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG तंत्र-मंत्र के लिए दुधमुंहे बच्चे की चढ़ा दी बलि!

बिजनौर जिले के बढ़ापुर थाना क्षेत्र का सनसनीखेज मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Apr 2018, 12:08 PM IST

bijnor

बिजनौर. जनपद के बढ़ापुर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहे 14 माह के दुधमुंहे बच्चे का अपहरण के बाद हत्या का मामला प्रकाश में आया है। बच्चे की तलाश शुरू हुई तो उसका शव जंगल में तेजाब से झुलसी हुई हालत में मिला। परिजनों ने तंत्र—मंत्र के लिए बच्चे की बलि देने का आरोप लगाते हुए पड़ोसियों के खिलाफ तहरीर दी है। साथ ही हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जाम भी लगा दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया।

यह भी पढ़े- दलित भाजपा सांसद डॉ. यशवंत सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, अपनी ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि बढ़ापुर क्षेत्र से तीन दिन पहले पीड़ित शमीम अहमद का 14 माह का बच्चा खेलने के दौरान घर के बाहर से अचानक गायब हो गया था। पूरा दिन तलाशने के बाद जब बच्चे का पता नहीं चला तो पीड़ितों ने बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट संबंधित थाने में दर्ज कराई थी। और खुद भी बच्चे की तलाश में जुटे थे। उन्हें शनिवार को बच्चे का तेजाब से झुलसा शव जंगल में मिला। शव मिलते परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक बच्चे की मां ने पड़ोस की ही एक युवती पर शक जाहिर करते हुए हत्या का आरोप लगाया है।

जानिये क्या हुआ, जब नशे में धुत वर्दीधारी ने खुलेआम पेंट में ही कर दिया पेशाब, देखें वीडियो-

बढ़ापुर थाने के कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि बच्चा 5 अप्रैल को घर से खेलते समय गायब हो गया था। बच्चे का शव पास के ही एक जंगल में मिला है। बच्चे के शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया गया है। बच्चे की आंख बाहर निकली हुई थी। हत्या किस कारण से की गई अभी इसके कारणों का पता नही चल सका है। जबकि बच्चे के परिजनों ने तंत्र—मंत्र के लिए बलि देने की आशंका जताते हुए पड़ोस के रहने वाली दो महिलाओं और एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस इस हत्याकांड का जल्द ही खुलासा करेगी।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें देखने के लिए यहां क्लिक करें-