23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीएनडी फ्लाईओवर पर पिकअप और ऑटो की जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, छह गंभीर

नोएडा को दिल्ली से जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईओवर पर हुआ दर्दनाक हादसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Apr 2018, 9:52 AM IST

noida

नोएडा. नोएडा को दिल्ली से जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईओवर एक तेज रफ्तार ऑटो ने आगे चल रही पिकअप में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। साथ ऑटो में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो महिला, तीन बच्चे व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने सभी घायलों को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े- दलित भाजपा सांसद डॉ. यशवंत सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, अपनी ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार ऑटो में सवार एक युवक के अनुसार सात सवारियां ऑटो में बैठकर कालका जी से वसुंधरा जा रही थी। तभी ऑटो चालक ने पिकअप से आगे निकालने की होड़ में ऑटो की स्पीड बढ़ा दी। लेकिन, चालक उसे नियंत्रित नहीं कर पाया और तेज रफ्तार ऑटो असंतुलित होकर आगे जा रहे पिकअप वाहन में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आॅटो के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में अजय नाम के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गोविन्द कुमार मंडल, निर्मला देवी सहित दो महिलाओं और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े- सलमान खान मामले में पाकिस्तानी विदेश मंत्री के बेतुके बयान पर भड़के देवबंदी, सुनाई खरी-खरी

गंभीर रूप से घायलों को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने बताया कि हादसे का शिकार हुए एक युवक, दो महिला और तीन बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिनका उपचार चल रहा है।

जानिये क्या हुआ, जब नशे में धुत वर्दीधारी ने खुलेआम पेंट में ही कर दिया पेशाब, देखें वीडियो-

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें देखने के लिए यहां क्लिक करें-