24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर गलत कमेन्ट करना पड़ा महंगा

-धार्मिक भावनाओं को भडक़ाने पर एक गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 2 Jul 2017, 8:35 AM IST

crime jaislamer

crime

जैसलमेर. सोशल मीडिया पर गलत कमेन्ट करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कमेन्ट्स करने पर मुकदमा दर्ज कर अनुंसधान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के निर्देशानुसार प्रशिक्षु आरपीएस पारस सोनी के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें उप निरीक्षक अरुण कुमार, हेड कांस्टेबल गुमानसिंह, कांस्टेबल जगदीशदान, दिनेश चारण एवं तकनीकी सहायता के लिए डीसीआरबी से भीमरावसिंह एवं मुकेश बीरा को शामिल किया गया। अनुसंधान के दौरान टीम ने सोशल मीडिया पर आए कमेन्ट की जांच की और गु्रप एडमिन एवं अन्य सदस्यों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान टीम की ओर से गु्रप मेें से गलत कमेन्ट्स करने वाले मोबाइल नम्बर को चिह्नित कर उक्त नम्बर के मोबाईल धारक के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तो उसकी पहचान मोती सोलंकी पुत्र रूगाराम सोलंकी निवासी अम्बावाडी शिव, बाडमेर के रूप में हुई। टीम ने तुरंत उसके पैतृक गांव पहुंचकर कार्रवाई करते हुए दस्तयाब किया गया। पूछताछ के दौरान चिह्नित नम्बर को दस्तयाब व्यक्ति ने स्वयं का बताया और कमेन्ट्स करने की बात स्वीकार की। आरोपित मोती सोलंकी पुत्र रूगाराम सोलंकी निवासी अम्बावाडी शिव, बाडमेर को आईटी एक्ट के तहत गिरफतार किया गया।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग