गाज़ियाबाद

राम मंदिर की जमीन को लेकर हुए कथित घोटाले के विराेध में आम आदमी पार्टी का अनोखा प्रदर्शन

हनुमान मंदिर में प्रार्थना सभा करके जताया विराेधपूरे मामले की गंभीरता से जांच कराए जाने की मांग
2 min read
aap.jpg
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता

पत्रिका न्यूज नटेवर्क
नाेएडा राम मंदिर के लिए हुए कथित जमीन खरीद घोटाले पर आम आदमी पार्टी ( AAP ) ने सरकार को घेरने की काेशिश शुरू कर दी है। आप पदाधिकारियाें ने नाेएडा में अनाेंखे ढंग से अपना एतराज जताया। इन्हाेंने हनुमान मंदिर में प्रार्थना सभा करके अपना विरोध जताया।

उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में अयोध्या में राम मंदिर के लिए हुए कथित जमीन खरीद घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी प्रदेश सरकार पर हमलावर है। नोएडा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाने के लिए सेक्टर 49 के बरौला गांव स्थित हनुमान मंदिर में प्रार्थना सभा का आयोजन कर अपना विरोध जताया है।

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने सेक्टर 49 के बरौला गांव स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान मूर्ति के नीचे हनुमान चालीसा का पाठ किया। कहा कि, अयोध्या में राम मंदिर के लिए जमीन खरीदने कथित घोटाले की पूरी जांच हाेनी चाहिए। अयोध्या में भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण व संचालन के लिए बने ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर आरोप है कि उन्हाेंने दो करोड़ की जमीन को 18.50 करोड़ का खरीद लिया। इस घोटाले की पूरी जांच जरूरी है। इसकी वजह यह है कि इस घटना से देश के करोड़ों भक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है। इन्हाेंने यह भी कहा कि हम घोटालेबाजो को सजा दिलवाने और इमानदारी से भगवान श्री राम का भव्य मंदिर के निर्माण के लिए आज हनुमान जी के चरणों में प्रार्थना कर रहे हैं।

Published on:
17 Jun 2021 09:57 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी