गाज़ियाबाद

खेलने के दौरान बच्चों को दिखी ऐसी चीज कि निकल गई चीख, देखें वीडियो-

लोनी इलाके में एक अज्ञात युवक का गला कटा शव मिला
2 min read
Ghaziabad
खेलने के दौरान बच्चों को दिखी ऐसी चीज कि निकल गई चीख, देखें वीडियो-

गाजियाबाद. लोनी इलाके में शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का गर्दन कटा हुआ शव बरामद हुआ है। जैसे ही लोगों ने खाली जगह पड़े हुए शव को देखा तो स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

दरअसल, लोनी ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई। जब कुछ बच्चे यहां खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने खाली जमीन पर एक युवक का गर्दन कटा शव देखा। यह देखते ही बच्चे सहम गए और उन्होंने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उधर, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लिया। इस दौरान पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी मृतक की कोई शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में शव को देखकर ऐसा लगता है कि हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।

आपको बता दें कि इस इलाके में इससे पहले भी हाल में ही कई शव बरामद हो चुके हैं, जिनकी हत्या दिल्ली में की गई थी और उन्हें ठिकाने लगाने के लिए लोनी इलाके में फेंक दिया गया था। बहरहाल लगातार शव मिलने से इस इलाके में लोगों के अंदर दहशत का माहौल बना हुआ है।

Published on:
21 Nov 2018 01:12 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी