गाज़ियाबाद

कैंडल मार्च निकालने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष राजबब्‍बर ने मांगी माफी, जानिए क्‍यों

कठुआ और उन्‍नाव प्रकरण पर दिया बयान, बेटी पढ़ाओ लेकिन उसे बीजेपी से बचाओ

2 min read

गाजियाबाद। 'बेटी पढ़ाओ लेकिन उसे बीजेपी से बचाओ'। यह कहना है उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष राजबब्‍बर का। उनका यह बयान कठुआ और उन्‍नाव प्रकरण के बाद आया। दरअसल, शुक्रवार को कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाला था। इसके तहत प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष राजब्‍बर गाजियाबाद आए थे। इस दौरान वह अस्‍पताल में भर्ती पत्रकार अनुज चौधरी से भी मिले। इस बीच उन्‍होंने माफी भी मांगी।

ये भी पढ़ें

सरकार की बखान करती रहीं केंद्रीय मंत्री, 4 वहशी दरिंदों ने गर्भवती महिला के साथ किया गैंगरेप

दो घंटे इंतजार करते रहे कांग्रेसी

शुक्रवार को राजबब्‍बर गाजियाबाद पहुंचे थे। वह घायल पत्रकार अनुज चौधरी के मामले में कैंडल मार्च निकालने के लिए और अस्पताल में उनका हाल लेने पहुंचे थे। हालांकि, कैंडल मार्च में पहुंचने में उन्हें काफी देरी हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को करीब दो घंटे तक का इंतजार करना पड़ा। बाद में राजबब्‍बर ने देरी से आने पर माफी मांगी। वहीं, उनके आने के बाद कई कांग्रेस कार्यकर्ता सेल्फी खिंचवाने में लग गए। इससे धक्कामुक्की भी हो गई। इस बीच कार्यकर्ताओं ने मीडिया से भी बदसलूकी कर डाली। बाद में राजबब्बर को मीडिया से इस मामले में भी माफी मांगनी पड़ी।

यशोदा अस्‍पताल भी गए

कैंडल मार्च के बाद राजबब्बर गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल पहुंचे। राजबब्बर ने अस्पताल में पत्रकार अनुज चौधरी के परिवार से मुलाकात की और उनका हाल भी जाना। इस बारे में उन्होंने डॉक्टर से भी बात की। आपको बता दें कि गाजियाबाद में कुछ दिन पहले टीवी पत्रकार अनुज चौधरी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी।

सरकार पर साधा निशाना

वहीं, इस बीच उन्‍नाव प्रकरण में राजबब्‍बर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहा है और सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। अनुज चौधरी पर हुए हमले को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। उन्‍होंने हरसंभव मदद करने का भी आश्वासन दिया। अंत में उन्होंने कैंडल मार्च के दौरान मीडिया से हुई बदसलूकी पर माफी भी मांगी और खुद के देरी से आने पर भी खेद व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें

इन सवालों के जवाब नहीं दे पाए कुलदीप…
Published on:
14 Apr 2018 11:33 am
Also Read
View All
20 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग: दरोगा और 2 सिपाहियों को लगी गोली, गाजियाबाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया एनकाउंटर

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कैश वैन लूटने वाले दो अपराधी ढेर, पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी

‘वीडियो पुलिस को भेजी तो जिंदा गाड़ दूंगा’, गाजियाबाद में दबंगों ने युवक को घर से खींचकर पीटा, युवक आईसीयू में भर्ती

मुख्तार अंसारी की पत्नी को खोजने तैय्यब पालकी के घर क्यों पहुंची पुलिस? जानिए दोनों परिवारों के बीच संबंध

5 निकाह और 2 हलाला, हिंदू बनकर दोस्ती की, फिर 25 साल बड़े आदमी से कराई शादी, महिला ने सुनाई दर्दनाक कहानी