जिले के सभी थानों से उनके क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी मांगी गई है। थाना क्षेत्रों में कितनी सवारी निकलेगी या कौन सा क्षेत्र अतिसंवेदनशील है, इसकी पूरी रिपोर्ट थानेदारों से मांगी गई है। सर्वाधिक संवेदनशील थानों में कंकरखेड़ा, मेडिकल, नौचंदी, सिविल लाइन, टीपी नगर, ब्रह्मपुरी, जानी, परीक्षितगढ़, थाना भवन आदि शामिल हैं।