2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़े भार्इ ने छोटे पर तान दी पिस्टल, जानिए क्या वजह रही…

मेरठ के मवाना क्षेत्र का मामला, सीसीटीवी में कैद हुर्इ फायरिंग  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 13 Apr 2018, 8:31 PM IST

meerut

मेरठ। मेरठ के थाना मवाना क्षेत्र में जाट कॉलेज के पीछे एक बड़े भाई ने फिल्मी स्टाइल में अपने दोनों हाथो में पिस्टल व देशी तमंचा से अपने छोटे भाई व उसकी पत्नी पर जान से मारने की नीयत से एक दर्जन से ज्यादा फायर कर दिए। दोनों भाइयों में पुरानी रंजिश चली आ रही है और इसी रंजिश के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को निशाना बनाते हुए उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली। ये पूरा वाकया घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। आप देख सकते है की कैसे बाइक पर सवार होकर आये बेख़ौफ़ ने आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत ये रही की इस फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी।

यह भी पढ़ेंः लेडी सिंघम ने भरी हुंकार- अंबेडकर जयंती पर किसी ने बवाल किया तो...

मुदकमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

दरअसल, मवाना इलाके के जाट कॉलिज के पीछे रहने वाले आरिफ का अपने बड़े भाई खालिद से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों भाइयों का विवाद इतना बढ़ गया है कि अब ये मामला घर के बाहर सड़क पर आ चुका है, लेकिन कल इस मामले ने अलग ही रूप ले लिया। कल खालिद अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने छोटे भाई आरिफ के घर पहुंचा और उसे और उसकी पत्नी सोनी को जान से मारने की नीयत से उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला डाली। गनीमत रही की किसी को गोली नहीं लगी। वही, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। पीड़ित ने आरोपी भाई के खिलाफ थाने में मुक़दमा दर्ज करवा दिया है और पुलिस आरोपी भाई की गिरफ्तारी करने में जुट गई है। मामला संपत्ति को लेकर विवाद का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः पहले पड़ोसियों के घरों की बाहर से कुंडी लगा दी फिर इस घर में जाे किया, बेहद...

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश