ग्रेटर नोएडा. बिसरख कोतवाली एरिया के रिछपाल गढ़ी गांव में गुरुवार रात अराजक तत्वों ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। आंबेडकर जयंती से ठीक एक दिन पहले हुई घटना से गांव व आस-पास के एरिया में तनाव फैल गया। तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिसबल तैनात किया गया था। आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद में लोगों में रोष व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचेे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और दूसरी प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन दिया था। प्रशासन की तरफ से आंबेडकर की पीतल की प्रतिमा लगाई गई।