14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉ. अम्बेडकर जयंती: अलवर में रहेगी तीन चक्रीय सुरक्षा, ड्रोन से होगी निगरानी

डॉ. भीमराम अम्बेडकर जयंती पर अलवर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। अलवर शहर में 14 नाके बनाए गए हैं।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Apr 14, 2018

HIGH SECURITY IN ALWAR ON DR. AMBEDKAR JAYANTI

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन ने चॉक चौबंद व्यवस्थाएं की है। इस दिन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर जगह पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। अलवर शहर तीन चक्रीय सुरक्षा घेरे में रहेगा। इसके अलावा खैरथल, रैणी, राजगढ़, थानागाजी, बहरोड़, भिवाड़ी, नीमराणा सहित पूरे जिलेभर में सुरक्षा बल तैनात रहेगा। शहर में ड्रोन कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रहेगी। वहीं सुबह 9 बजे जिला प्रशासन, सामाजिक अधिकारिता विभाग एवं अन्य विभागों की ओर से अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई जाएगी।

अंबेडकर जयंती पर शांति व्यवस्था के लिए सुरक्षा बलों की 10 कम्पनी शुक्रवार को अलवर पहुंची। इसके अलावा जिले में 2500 पुलिसकर्मी पहले ही तैनात है। वहीं कानून व्यवस्था के लिए जिले में धारा 144 पहले से लगी हुई है। अलवर शहर के प्रवेश रास्तों पर वाहनों की जांच की जा रही है। किसी भी वाहन में डण्डे व अन्य हथियार को लाने की अनुमति नहीं है।

शर्तों के पालन के आधार पर दी मंजूरी

शहर में दो संस्थाओं को अंबेडकर जयंती पर शर्तों का पालन करने का शपथ पत्र देने पर कार्यक्रम आयोजन की मंजूरी दी गई है। इनमें एक विजय नगर मैदान व अम्बेडकर चौराहे के पास कार्यक्रम करने की अनुमति दी गई है। इसमें भी आयोजकों से आने वाले लोगों की अनुमानित संख्या की जानकारी ली गई है।

सभा स्थल व शहर की सुरक्षा ड्रोन से

सभा स्थल व शहर में विभिन्न जगहों पर ड्रोन कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रहेगी। ड्रोन कैमरे का शुक्रवार को ट्रायल किया गया। इसके अलावा शहर में विभिन्न जगहों पर खुफिया कैमरे लगाए गए हैं, जो 24 घंटे लोगों पर नजर रखेंगे।

छात्रावास में बाहरी व्यक्ति नहीं रुके

अपर जिला मजिस्ट्रेट शहर महेन्द्र मीना ने थानाधिकारियों को निर्देश दिए 14 अपै्रल को कानून व्यवस्था की स्थिति के चलते शहर के सभी समाज के छात्रावासों में छात्रों व संबंधित व्यक्तियों को पाबंद करें कि कोई भी गैर छात्र, बाहरी व्यक्ति नहीं रुके एवं किसी प्रकार से सामाजिक विद्वेष बिगाडऩे का कार्य नहीं करे।