जिले के सभी थानों से उनके क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी मांगी गई है। थाना क्षेत्रों में कितनी सवारी निकलेगी। थाना क्षेत्र का कौन सा क्षेत्र अतिसंवेदनशील है इसकी पूरी रिपोर्ट थानेदारों से मांगी गई है। सर्वाधिक संवेदनशील थानों में कंकरखेडा, मेडिकल, नौचंदी, सिविल लाइन, टीपी नगर, ब्रहमपुरी, जानी, परीक्षितगढ, थाना भवन आदि हैं।