23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कठुआ के बाद यूपी के इस जिले में किशोरी से गैंगरेप

गन्ना के खेत में ले जाकर 4 युवकोें ने किया किशोरी से गैंगरेप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 14 Apr 2018, 11:02 AM IST

shamli

शामली. जनपद में अब महिलाओं व लड़कियां का अकेला घर से निकलना दूभर हो गया है। ताजा मामला कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव गोगवान का है। भट्टे से लौट रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ चार युवको ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बहार है। वहीं पुलिस ने किशोरी को मेडीकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: जिले में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल

केंद्र व प्रदेश की सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लाखों दावे कर रही है। जनपद में महिला सुरक्षित नहीं है। गुरुवार को कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव गोगवान में ईट के भट्टे से घर लौट रही 14 वर्षीय किशोरी का गांव के ही 4 युवको ने अपहरण कर लिया। सुनसान एरिया में ले जाकर उसके साथ में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने पीड़िता किशोरी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके फरार हो गए। किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची। यहां परिजनों को पूरी जानकारी दी।

गैंगरेप की घटना के बाद में परिजनों के होश उड़ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा। जम्मू कश्मीर के कठुआ में एक बच्ची से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। घटना के विरोध लोगों में रोष व्याप्त हैै। बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के बाद में हर कोई सख्ते में है। शामली की घटना ने भी लोगों को झकझोेर दिया है।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस हाईवे पर अब ऑनलाइन जमा कर सकेंगे टोल टैक्स, ऐसे मिलेगी सुविधा

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग