गोंडा

राजघराने के मंदिर से करोड़ों रुपये के अष्टधातु मूर्ति की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

राजघराने के के मंदिर से करोड़ों रुपये अष्टधातु की राम लक्ष्मण व लड्डू गोपाल की छोटी मूर्ति की चोरी हो गई। मंदिर में मूर्ति की चोरी से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jul 2025, 7:56 PM IST
gonda
जांच करती पुलिस फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा जिले के परसपुर रियासत के राजाटोला वार्ड छह स्थित अति प्राचीन राजमंदिर से बुधवार रात चोरी की वारदात सामने आई है। मंदिर के गर्भगृह से राम-लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियां, जिनका वजन करीब 15 किलो और लंबाई डेढ़ फीट है। तथा एक लड्डू गोपाल की छोटी मूर्ति और एक छोटा सिंहासन चोरी हो गए। चोरी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

गोंडा जिले में परसपुर स्थित राजघराने के मंदिर में बुधवार की रात में चोरी हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह करीब तीन बजे मंदिर में पूजा करने पहुंची नीलम सिंह, पत्नी कुंवर नरेंद्र बहादुर सिंह, ने मंदिर के ताले टूटे हुए और दरवाजे खुले देखे। इसके बाद उन्होंने चोरी की सूचना दी। हालांकि, मंदिर में अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां सुरक्षित पाई गईं। चोरों ने मूर्तियों पर लगे चांदी के छत्र को भी हाथ नहीं लगाया। इस घटना से पूजा करने वाले श्रद्धालुओं में आक्रोश है।

मंदिर के सर्वराकार कर में पुलिस को दी सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर के सर्वराकार कुंवर विजय बहादुर सिंह बच्चा साहब ने परसपुर पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद परसपुर थाने की पुलिस, सीओ करनैलगंज, फील्ड यूनिट की टीम और एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल के सहारे संभावित चोरों की तलाश कर रही है। इस बीच, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह चोरी बड़ी योजना का हिस्सा हो सकती है। क्योंकि चोरों ने केवल मूर्तियों को ही निशाना बनाया। जबकि अन्य कीमती वस्तुएं बिना छुए ही छोड़ दीं। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है।

Updated on:
17 Jul 2025, 7:56 PM IST
Published on: