गोंडा

आजम बना विनीत हिंदू लड़की से रचाई शादी, कोलकाता में कराया धर्म परिवर्तन पश्चिम बंगाल के बर्धमान से हुआ गिरफ्तार

आजम हसन शेख ने अपना धर्म छुपा कर विनीत बनकर एक हिंदू लड़की से शादी किया। इसके बाद उसे कोलकाता लेकर चला गया। जहां पर जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।
2 min read
Aug 11, 2025
Gonda News
गिरफ्तार आरोपी युवक आजम फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को मुस्लिम युवक आजम हसन शेख ने विनीत सिंह बनकर उससे शादी रचा ली। इसके बाद उसे कोलकाता अपने घर लेकर चला गया। वहां पर धर्म परिवर्तन करने से मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत नगर कोतवाली पुलिस से की थी। पुलिस ने आरोपी युवक को पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर गोंडा लाया गया। जहां न्यायालय के समक्ष पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।

गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने नगर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता जिले के रहने वाले आजम हसन शेख ने विनीत सिंह बनकर वर्ष 2017 में उससे शादी किया। तथा वह बराबर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। धर्म परिवर्तन न करने पर उसे जाति सूचक गाली दी गई। तथा मारा पीटा गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू किया तो पूरे घटनाक्रम का पोल खुल गया। इस मामले में दोषी पाए गए आजम को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर गोंडा लेकर आई। जहां पर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उदित कुमार वर्मा, उप निरीक्षक अविनाश सिंह, कांस्टेबल प्रभाकर यादव, अमित तोमर, पीयूष गोस्वामी, सोनाली सिंह शामिल रही।

अपर पुलिस अधीक्षक बोले- आरोपी को पश्चिम बंगाल से किया गया गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने नगर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर शिकायत किया कि आजम हसन शेख ने अपना धर्म छुपा कर विनीत सिंह बनकर वर्ष 2017 में उससे शादी किया। इसके बाद उसे कोलकाता लेकर चला गया। फिर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर प्रताड़ित करने लगा। इस सूचना पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर मुख्य आरोपी आजम को पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
11 Aug 2025 07:21 pm
Published on:
11 Aug 2025 07:21 pm