गोंडा

अतिउत्साह में सपा-भाजपा प्रत्याशियों ने खोया आपा, जीत का जश्न फीका कर सकता है चुनाव आयोग, देखें वीडियो

गोंडा जिले में विजयी प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग के निर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ाई, हो सकती है कार्यवाही, देखें वीडियो

2 min read
Dec 02, 2017

गोण्डा. जिले के सात नगर निकायो में केवल दो पर ही भाजपा प्रत्याशी जीते, जबकि एक पर निर्दलीय और चार पर सपा के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। मतगणना के परिणाम घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग के निर्देशों को भूलकर जमकर धज्जियां उड़ाईं। यह स्थिति कमोबेश गोण्डा नगर से लेकर मनकापुर, खरगूपुर, नवाबगंज, कर्नलगंज और परसपुर में भी देखी गई। ऐसे में चुनाव आयोग कार्यवाही करके इन प्रत्याशियों के जीत का जश्न फीका कर सकता है।

जिले में आलम यह रहा कि जीत का माला पहनने वाले चुनाव आयोग के निर्देशों को ही भी भूल गये, जिसमें जुलूस निकालने पर पाबन्दी लगायी गयी थी। लेकिन गोण्डा में जहां सपा प्रत्याशी के जीतने पर पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के साथ जुलूस निकाला गया, वहीं मनकापुर से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप गुप्ता के जीतने पर जुलूस निकाला निकालने के साथ ही जमकर आतिशबाजी की गई।

ये भी पढ़ें

यूपी निकाय चुनाव 2017 : यहां दिखा इस पूर्व मंत्री का जलवा, शुरुआती रुझान में सपा सबसे आगे

उजमा राशिद ने एहसास कराई सपा की ताकत!
गोण्डा नगर पालिका परिषद गोंडा में भाजपा प्रत्याशी से टक्कर मिलने के बाद साढ़े तीन हजार मतों से जीत दर्ज करने वाली समाजवादी प्रत्याशी उज्मा राशिद व उनके पिता पूर्व चेयरमैन ने विजय जूलूस निकालकर चुनाव आयोग और जिला प्रशासन को समाजवादी सरकार के होने का अहसास एक बार फिर दिला दिया।

चुनाव आयोग दी थी सख्त हिदायद
चुनाव आयोग ने एक दिसंबर को ही सभी जिला अधिकारियों को इस बात की सख्त हिदायत दी थी कि किसी भी दशा में विजयी प्रत्याशी विजय जूलूस नहीं निकालेंगे। इस बात की जिम्मेदारी भी सम्बधित जिलाधिकारियों पर थी कि ऐसी स्थिति में जिलाधिकारी ही जिम्मेदार होंगे, परन्तु जनपद में प्रत्याशियों के उत्साह को प्रशासन रोकने में विफल रहा। विजयी प्रत्याशी जीत का प्रमाण पाते ही लम्बा-चौड़ा विजय जुलूस निकाल कर आयोग के आदेशों की खूब धज्जियां उड़ाईं।

वीडियो में देखें- विजयी प्रत्याशियों ने कैसे उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां...

ये भी पढ़ें

सभी सीटों का आ गया चुनाव परिणाम, यहां सबसे तेज दौड़ी साइकिल, जानें- कौन जीता और कौन हारा
Published on:
02 Dec 2017 08:33 am
Also Read
View All