गोण्डा. निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। जिले की चार नगर परिषद और तीन नगर पंचायतों में के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। कुल सात सीटों में पांच पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है, जबकि एक सीट पर भाजपा और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहा है। पहले चरण की मतगणना में परिषद गोण्डा, नगर परिषद कर्नलगंज, नगर परिषद परसपुर, नगर पंचायत खरगूपुर और नगर पंचायत कटरा में सपा आगे चल रही है, वहीं नगर पंचायत मनकापुर में भाजपा और नगर परिषद नवाबगंज में निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। बता दें कि जिले में 22 नवंबर को मतदान हुआ था।