4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव के विकास पर जनता दिलाएंगी सपा को जीत

सपा प्रत्याशी को मिलेंगे सवा लाख से अधिक वोट,मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता ने बताया समाजवादी पार्टी की जीत का मंत्र

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Nov 30, 2017

samajwadi party

akhilesh yadav

आगरा। मतगणना का समय नजदीक आ रहा है। महापौर पद के लिए प्रत्याशी अपनी अपनी जीत की दावेदारी कर रहे हैं। आगरा में मेयर पद के लिए पहले चरण में मतदान हुआ था। मतगणना से पहले पत्रिका ने जब प्रत्याशियों से उनकी रायशुमारी जानी, तो सभी ने जीत के दावे किए। पत्रिका ने जीत के पीछे के कारणों को जाना, तो उन्होंने अपने जीत का ऐजेंडा साझा किया। इस क्रम में बात की गई समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राहुल चतुर्वेदी से। उनकी तरफ से मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता ने बताया समाजवादी पार्टी की जीत का मंत्र

सभी ने दिया राहुल चतुर्वेदी के चेहरे पर वोट
सौरभ गुप्ता ने बताया कि इस बार मेयर के चुनाव के लिए भाजपा समर्थक, कांग्रेस समर्थक, बसपा समर्थक सहित सभी ने राहुल चतुर्वेदी के चेहरे पर वोट डाला है। पार्टी ने एक ऐसे चेहरे को चुनाव में खड़ा किया, जो जनता की पहली पसंद थे। इस बार सवा लाख से अधिक वोट सपा प्रत्याशी को मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जनता इस बार परिवर्तन करेगी। ईवीएम पर सपा ने फिर से सवाल उठाए हैं। कहा कि यदि ईवीएम में घोटाला न हुआ हो, तो परिवर्तन होकर रहेगा।

भाजपा सांसद के बयान में घोटाले की आशंका
जिस प्रकार से भाजपा के सांसद और एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ.रामशंकर कठेरिया ने कहा है कि भाजपा प्रत्याशी पचास हजार वोटों से जीतेगा, इससे कहीं न कहीं घोटाला होने की पूरी संभावनाएं हैं। इसका कारण है कि जीएसटी और नोटबंदी से जनता परिवर्तन लाना चाहती है और जनता परिवर्तन लाकर रहेगी। बताया कि यमुना पार में व्यापारियों ने गोदामों पर जीएसटी के नाम पर स्टॉक चेक किए जा रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। वहीं भारतीय जनता पार्टी के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। वो सिर्फ हिन्दू मुस्लिम की राजनिति ही कर सकते हैं। यही कारण है जहां पूर्व में हुए विधानसभा चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विकास की बात की थी। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की बात, मेट्रो की बात, गोमती रिवर फ्रंट की बात, ताजगंज प्रोजेक्ट की बात और इन सब के ऊपर किए हुए विकास पर वोट मांगा था। वहीं अब पीएम मोदी गुजरात मे विकास की बात न कर वहां जातीवादी राजनीति और अपने को गुजरात का बेटा बता, सम्मान बचाने की बात कर रहे हैं। लगातार जनता में खत्म होते विश्वास को देखते हुए भाजपा एक बार फिर से अपने अनुशांगिक संगठनों द्वारा उत्तर प्रदेश मे हिंदुत्व का कार्ड खेलने जा रही है।