4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर : यहां धरी रह गई सारी कयासबाजी, तीसरे नंबर खिसकी भाजपा, पहले व दूसरे नंबर पर निर्दलीय

निकाय चुनाव की मत पत्रिका को सभी एजेंटों प्रत्याशी के सामने खोला जा रहा है।

2 min read
Google source verification
nagar nigam election 2017

औरैया. मतगणना आज सुबह 8:00 बजे शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश में भाजपा 9 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं बसपा 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं औरैया जिले में बीजेपी प्रत्याशी तीसरे नंबर खिसक गए हैं, जबकि पहले और दूसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवारों का कब्जा चल रहा है।

जिले की एकमात्र नगर पालिका औरैया और शेष नगर पंचायतों की मतगणना का काम निर्धारित समय पर शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका परिषद औरैया की मतगणना के लिए 38 टेबल लगाई गई हैं, जबकि फफूंद नगर पंचायत के लिए आठ टेबल, अटसू नगर पंचायत के लिए छह टेबल, अजीतमल बाबरपुर नगर पंचायत के लिए 14 टेबल, नगर पंचायत बिधुना के लिए 14 टेबल और नगर पंचायत अछल्दा के लिए चार टेबल लगाई गई हैं। इसके अलावा नगर पंचायत दिबियापुर के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं, जिनकी मतगणना सुचारू रुप से शुरू कर दी गई है।

निकाय चुनाव की मत पत्रिका को सभी एजेंटों प्रत्याशी के सामने खोला जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा मतगणना को लेकर सख्त इंतजाम किए गए हैं। आसपास की सारी दुकानें पूरी तरीके से बंद रखी गई हैं और सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी रखी जा रही है। मतगणना केंद्र के बाहर खड़ी जनता पर भी नजर रखी जा रही है।

कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था
29 नवंबर को जनपद में अंतिम चरण का चुनाव संपन्न हुआ है। औरैया नगर पालिका नगर पंचायत दिबियापुर नगर पंचायत नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल नगर पंचायत नगर पंचायत बिधूना के नए अध्यक्ष पद का चुनाव मतगणना से हो जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था के तहत किसी भी प्रकार से लापरवाही न बरती जाए। विशेष बात यह भी है पुलिस अधीक्षक ने हारने वाले प्रत्याशी पर अगले 3 दिन तक संग निगरानी की व्यवस्था की है।

यहां हो रही है मतगणना
औरैया नगर पालिका की मतगणना तिलक इंटर कॉलेज , दिव्यापुर व फफूंद नगर पंचायत की मतगणना भारतीय विद्यालय औरैया तथा अछल्दा और बिधूना नगर पंचायत की मतगणना पब्लिक इंटर कॉलेज बिधूना,अटसू व अजीतमल बाबरपुर नगर पंचायत की मतगणना जनता इंटर कॉलेज में की जा रही है।