गोंडा

यूपी निकाय चुनाव 2017 : यहां दिखा इस पूर्व मंत्री का जलवा, शुरुआती रुझान में सपा सबसे आगे

गोंडा जिले की चार नगर परिषद और तीन नगर पंचायतों में के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं।

2 min read
Dec 01, 2017

गोण्डा. निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। जिले की चार नगर परिषद और तीन नगर पंचायतों में के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। कुल सात सीटों में पांच पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है, जबकि एक सीट पर भाजपा और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहा है। पहले चरण की मतगणना में परिषद गोण्डा, नगर परिषद कर्नलगंज, नगर परिषद परसपुर, नगर पंचायत खरगूपुर और नगर पंचायत कटरा में सपा आगे चल रही है, वहीं नगर पंचायत मनकापुर में भाजपा और नगर परिषद नवाबगंज में निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। बता दें कि जिले में 22 नवंबर को मतदान हुआ था।

बागी भाजपा सांसद की प्रतिष्ठा दांव पर
भाजपा प्रत्याशियों का सबसे अधिक कड़ा मुकाबला नवाबगंज में है। यहां से भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बागी होकर अपना प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार सिंह को खड़ा किया है। यहां से भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान चेयरमैन अंजू सिंह है, जबकि अंजू की देवरानी अल्पना सिंह सपा से प्रत्याशी हैं। इसी नगर पंचायत में सांसद का आवास भी है। सांसद ने इस सीट को अपनी प्रतिष्ठा बना कर अपने पुत्र करन भूषण को यहां की जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री की प्रतिष्ठा भाजपा प्रत्याशी अंजू सिंह के लिए लगा हुआ है। इससे यह नगर पालिका अति संवेदनशील बन गया है।

ये भी पढ़ें

बड़ी खबर : यहां धरी रह गई सारी कयासबाजी, तीसरे नंबर खिसकी भाजपा, पहले व दूसरे नंबर पर निर्दलीय

पूर्व मंत्री विनोद सिंह भी झोंक रहे हैं पूरी ताकत
नगर पालिका गोण्डा भी पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह के लिए प्रतिष्ठा की सीट बन गयी है। हालांकि, भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के साथ सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह भी भाजपा प्रत्याशी के लिये लगातार मोहल्ले-मोहल्ले जनसंपर्क और नुक्कड़ सभा कर जनता को लुभाने की कोशिश जरूर की है।

भिरतरघातियों ने बढ़ाई टेंशन
गोण्डा नगर पालिका से भाजपा की माया शुक्ला, सपा से पूर्व चेयरमैंन कमरुद्दीन की पुत्री उजमा चुनाव मैदान में हैं तो वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निवर्तमान चेयरमैन निर्मल श्रीवास्तव ने अपने माता पूनम देवी को मैदान में उतारा था। बताते चलें कि यहां भाजपा और सपा से कई टिकट के दावेदार थे, लेकिन टिकट न मिलने पर दूसरे प्रत्याशी के लिए भितराघात की बात भी सामने आई थी।

मनकापुर का हाल
मनकापुर में सांसद कीर्तवर्धन सिंह और समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री की प्रतिष्ठा भाजपा प्रत्याशी प्रदीप गुप्ता के लिए लगी हुई है। सपा से वंदना सिंह और निर्दलीय पूर्व चेयरमैन राम कृपाल सोनी हैं जिससे यहां की लड़ाई निर्दलीय राम कृपाल सोनी और भाजपा प्रत्याशी प्रदीप गुप्ता के बीच माना जा रहा था।

कर्नलगंज में कोई भाजपा प्रत्याशी नहीं
कर्नलगंज में भाजपा का कोई प्रत्याशी नहीं है, जिससे सपा प्रत्याशी निवर्तमान चेयरमैन समीम अच्छन की पत्नी राजिया बेगम के लिए पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह की प्रतिष्ठा लगी हुई थी। यहां पूर्व चेयरमैन मोदनवाल की पत्नी रामलली मोदनवाल के आमने सामने की लड़ाई मानी जा रही थी।

यहां बागी भाजपाई बने मुसीबत
खरगूपुर में निवर्तमान चेयरमैन लाल मोहम्मद और भाजपा प्रत्याशी राजेश सोनी तथा पूर्व चेयरमैन राजीव रस्तोगी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। लेकिन अब सीधी लड़ाई राजीव रस्तोगी के बीच मानी जा रही है।

कटरा में त्रिकोणीय मुकाबला
कटरा में सपा से निवर्तमान चेयर मैन मुजीबुल की पत्नी शाहजहां और भाजपा के गया प्रसाद निषाद तथा पूर्व चेयरमैन निसार अहमद के बीच होकर त्रिकोणीय टक्कर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

अखिलेश यादव के विकास पर जनता दिलाएंगी सपा को जीत
Updated on:
01 Dec 2017 11:45 am
Published on:
01 Dec 2017 11:41 am
Also Read
View All