गोपालगंज

परफेक्ट पत्नी नहीं मिली, इसलिए 3 शादियां की… 2 बीवियां थाने पहुंची तो पति ने दिया अजीब तर्क

गोपालगंज में बिना तलाक दिए 3 शादियां करने वाले पिंटू बरनवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Feature image
खुशबू और गुड़िया कुमारी। फोटो-पत्रिका

बिहार: गोपालगंज पुलिस ने पिंटू बरनवाल को 3 साल में 3 महिलाओं से शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। तीनों पत्नियां एक-दूसरे से अनजान थीं। मामला खुलने पर 2 बीवियां थाने पहुंची और पिंटू पर घरेलू हिंसा, दहेज के लिए प्रताड़ना, जबरन संबंध बनाने जैसे आरोप लगाए। पिंटू ने कहा, "एक औरत में जो खूबी ढूंढता था, वो नहीं मिली तो शादी कर ली।" पिंटू ने अपनी किसी पत्नी को तलाक दिए बिना नई शादी की है।

क्या है मामला

बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना इलाके के गौरूप समईल गांव का मामला है। सीवान जिले की 24 साल की गुड़िया कुमारी का कहना है कि अप्रैल 2024 में पिंटू बरनवाल से उसकी शादी हुई थी। गुड़िया ने पुलिस को बताया, "शादी के वक्त मुझे नहीं पता था कि पिंटू पहले से शादीशुदा है। जब पता चला तो मेरे पैर तले जमीन खिसक गई। खुद को ठगा महसूस किया।" पता चला कि पिंटू ने बिना तलाक दिए तीसरी शादी कर ली है। गुड़िया ने मीरगंज थाने में पिंटू, उसकी बहन और मां पर एफआईआर दर्ज कराई है, दूसरी शादी और दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

न्यूड वीडियो बनाने का लगाया आरोप

पिंटू बरनवाल की पहली पत्नी खुशबू कुमारी उर्फ अमृता ने भी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। खुशबू का कहना है, "2022 में हिन्दू रीति-रिवाज से पिंटू से शादी हुई थी। पिता ने 20 ग्राम सोना, चांदी और 3 लाख रुपए गिफ्ट दिए थे। अब पिंटू और परिवार 5 लाख और कार मांग रहे हैं, नहीं देने पर टॉर्चर करते हैं।" खुशबू ने पिंटू पर शादी के बाद न्यूड वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है।

तीसरी बीवी एक बच्चे की मां

खुशबू ने पुलिस को बताया कि पिंटू की तीसरी बीवी सारण की रहने वाली है और उसके बच्चे की मां है। उसे भी नहीं पता कि पिंटू ने पहले दो शादी की हैं। दो पत्नियों की शिकायत पर पुलिस ने पिंटू बरनवाल को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

शादी करना मजबूरी..

बिना तलाक के 3 शादियों पर पिंटू बरनवाल ने कहा, "3 शादियां की हैं, ये मेरी मजबूरी थी। एक औरत में जो खूबी ढूंढता था, वो नहीं मिली, इसलिए शादी की।" पिंटू ने पत्नियों के आरोपों को गलत बताया।

Updated on:
26 Dec 2025 05:59 pm
Published on:
26 Dec 2025 05:41 pm