गोरखपुर

गोरखपुर में एक स्कूल के 12वीं के 150 बच्चे फेल, स्कूल भी जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला,जानिए पूरा मामला

गोरखपुर में नीना थापा इंटर कालेज के यूपी बोर्ड के 12वीं के एग्जाम में 150 छात्र एक साथ फेल हो गए है। इन छात्रों का कहना है कि सभी के पेपर अच्छे हुए थे इसके बाद भी फेल हो जाना समझ से परे हैं।

2 min read
May 01, 2026
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका

गोरखपुर जिले के एक स्कूल में बारहवीं के यूपी बोर्ड के 12वीं के एग्जाम में 150 बच्चों के एक साथ फेल होने से हड़कंप मचा हुआ है। भविष्य खराब होने के डर से छात्र और अभिवावक दोनो ही अब अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। यह मामला शहर के नीना थापा इंटर कॉलेज का है के 150 से अधिक छात्र यूपी बोर्ड की परीक्षा में एक साथ फेल हो गए।

ये भी पढ़ें

आगरा में जन्मदिन पार्टी में मौत की साजिश: शराब में सल्फास मिलाकर दामाद की हत्या, पत्नी और ससुर गिरफ्तार

12 वीं बोर्ड के एग्जाम में 150 छात्र एक साथ फेल

उनका आरोप है कि सभी का सेंटर एक ही स्कूल पर गया था। जहां उनके स्कूल के एक लड़के का दूसरे स्कूल के लड़के साथ लड़ाई हो गई। इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। छात्रों का कहना है कि इस घटना की वजह से हमारे स्कूल के सभी बच्चों को फेल कर दिया गया है। इस संबंध में स्कूल के तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। जिसको लेकर गुरुवार को सभी छात्र डीएम ऑफिस पहुंचे। उन्होंने सबकी कॉपी रीचेक करवाने की मांग की है।

शहर के नीना थापा इंटर कालेज का मामला, स्कूल के छात्र पर लगा है हत्या का आरोप

जानकारी के मुताबिक नीना थापा इंटर कॉलेज के छात्र गुरुवार को डीएम के पास ज्ञापन सौंपने के लिए पहुंचे। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए उनका सेंटर एक स्कूल में गया था। परीक्षा के दौरान स्कूल के छात्र सत्यम कुमार गौड़ की दूसरे स्कूल के एक छात्र से लड़ाई हो गई थी। इस घटना में दूसरे स्कूल के छात्र की सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

प्रिंसिपल भी कर रहे हैं खानापूर्ति, छात्र पहुंचे डीएम की चौखट पर

छात्रों का आरोप है कि इसी बात की सजा सभी छात्र को दी गई है और उन्हें फेल कर दिया गया। छात्रों ने बताता की उनके सभी पेपर काफी अच्छे हुए थे इसके बाद भी फेल हो जाना समझ से परे है। छात्र कह रहे हैं कि एक छात्र के किए की सजा सभी छात्रों को क्यों मिल रही है। अधिकारियों से काफी पुनः चेक करने की मांग की है। छात्रों का आरोप है कि स्कूल के प्रिंसिपल भी आंख मूंदे हुए है, इतने दिन हो गए अभी तक कुछ नहीं हुआ। इससे पूरा भविष्य खराब हो जाएगा। उन्होंने बताया कि शिकायत लेकर वे थाने पहुंचें, जहां से डीएम को लेटर लिखने की सलाह दी गई।

ये भी पढ़ें

समाजवादी पार्टी के कई नेता हुए हाउस अरेस्ट; पूर्व मंत्री का नाम भी शामिल, ऐसा तो क्या देवरिया में हो गया?
Also Read
View All