गोरखपुर

बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का अभियान शुरू, गोरखपुर में 54 हजार बच्चियों को लगेगा HPV टीका

गोरखपुर में मंगलवार को CMO डॉक्टर राजेश झा ने HPV टीकाकरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण अभियान शुरू किए। इसके अंतर्गत इस अभियान को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई।
less than 1 minute read
Mar 10, 2026
Up news, gorakhpur
फोटो सोर्स: पत्रिका, CMO बैठक लेते हुए

गोरखपुर में HPV टीकाकरण की तैयारियां शुरू हो गई है, CMO डॉ. राजेश झा के निर्देशन में मंगलवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षक अब कोल्ड चेन स्तर पर ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण देंगे, ताकि अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

प्रशिक्षण के बाद शुरू होगा टीकाकरण अभियान

जिला स्तरीय प्रशिक्षण में शामिल चिकित्सा अधिकारियों, ARO और BPM को HPV टीकाकरण की प्रक्रिया, पात्रता और प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षक अब कोल्ड चेन स्तर पर ब्लॉक के स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद जिले के सभी 44 कोल्ड चेन स्तरीय अस्पतालों पर टीकाकरण शुरू किया जाएगा।

डॉ. राजेश झा, CMO गोरखपुर

CMO डॉ. राजेश झा ने मंगलवार को बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव का यह टीका उन बच्चियों को लगाया जाएगा जिन्होंने 14 साल की उम्र पूरी कर ली है और जिनकी उम्र 15 साल से कम है। गंभीर रूप से बीमार बच्चियों और जिनका पहले से टीकाकरण हो चुका है, उन्हें यह टीका नहीं लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह टीका पूरी तरह निःशुल्क लगाया जाएगा।

डॉ. नंदलाल कुशवाहा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नंदलाल कुशवाहा और सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से पूरे जिले में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 53,960 बच्चियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बाजार में इस टीके की एक खुराक की कीमत करीब 12 सौ रुपये है, जबकि सरकारी अस्पतालों में यह निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

Updated on:
10 Mar 2026 10:07 pm
Published on:
10 Mar 2026 10:07 pm