गोरखपुर

मुख्यमंत्री का आज गोरखपुर आगमन, नाग पंचमी पर कुश्ती विजेताओं को करेंगे पुरस्कृत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोरखपुर आ रहे हैं, उनके दोपहर बाद यहां पहुंचने की संभावना है। सीएम गोरखनाथ मंदिर में चल रही कुश्ती प्रतियोगिता ने विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे

less than 1 minute read
Jul 29, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका, सीएम योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर आगमन

मंगलवार को दोपहर बाद सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचेंगे। वह नाग पंचमी पर होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। नाग पंचमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित है। मुख्यमंत्री दोपहर बाद लगभग 2 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें

ब्रजभूषण से तकरार में हटीं DM नेहा शर्मा, मेधा-दीपक-रवींद्र को मिले बड़े जिले: यूपी में 23 IAS के तबादले

नाग पंचमी पर कुश्ती विजेताओं को मुख्यमंत्री देंगे पुरस्कार

बता दें कि नाग पंचमी के अवसर पर दशकों से गोरखनाथ मंदिर में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। पहले यह प्रतियोगिता दो दिनों की होती थी लेकिन अब तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भी हर साल इसमें शामिल होते हैं और विजेताओं को पुरस्कृत करते हैं। मुख्यमंत्री के यहां दोपहर बाद पहुंचने की संभावना है, सीएम 3 बजे कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होंगे और वहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के सामने ही कुश्तियों का फाइनल मुकाबला होगा। फाइनल के बाद सभी टाइटल के विनर को वह पुरस्कृत करेंगे। सोमवार को सुबह उद्घाटन के बाद से देर रात तक मुकाबला जारी रहा। मुख्यमंत्री गोरखपुर में रात्रि विश्राम कर सकते हैं। बुधवार की सुबह जनता दर्शन करने की भी संभावना है। उसके बाद यहां से रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें

काशी में कांवड़िए ने अल्लाह हू अकबर नहीं बोला तो दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; हिंदू-देवी देवताओं पर भद्दे-भद्दे कमेंट का भी आरोप, 6 अरेस्ट

Also Read
View All

अगली खबर