गोरखपुर

गोरखपुर में नदी में तैरते बोरे को खोलते ही मचा हड़कंप; अंदर मिला शव देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूले

Dead Body Found in Gorakhpur: सोमवार सुबह गीडा थानाक्षेत्र के भरसांड स्थित सेमरहवा बाबा मंदिर के पास शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

2 min read
May 25, 2026
बोरे में मिली युवक की लाश (Image: Patrika)

सोमवार को गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के भरसाड़ गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब सुबह वहां से बहने वाली आमी नदी में लोगों ने एक बंधा बोरा संदिग्ध अवस्था में देखा। धीरे धीरे वहां भीड़ जुटने लगी, इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही गीडा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से बोरे को नदी से बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें

Kanpur News:कांग्रेस ने पोस्ट किया हत्याकांड का लाइव वीडियो, कहा-‘दावे सुशासन के,मंजर श्मशान के’,पुलिस बोली- 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार

बोरा के अंदर मिली रस्सियों से बंधी युवक की लाश

पुलिस ने जब बोरा खुलवाया तो अंदर का दृश्य देख वहां हड़कंप मच गया। बोरे के भीतर एक अज्ञात युवक की लाश थी, जिसके हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे। संभवतः युवक की हत्या कर बचने के लिए शव को बोरे में भरकर नदी में फेंका गया था। शव की हालत और घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने साफ तौर पर आशंका जताई है कि बदमाशों ने युवक की किसी अन्य जगह पर हत्या की और पहचान छिपाने के लिए शव को बांधकर नदी में बहा दिया।

पुलिस भी शिनाख्त में जुटी, जल्द उठेगा राज से पर्दा

गीडा पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान के लिए गीडा पुलिस आसपास के थानों और जिलों से संपर्क कर शिनाख्त करने में जुटी है। गीडा थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है।

युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और युवक की शिनाख्त होने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा। बता दें कि इस घटना के पहले भी कई महिलाओं की हत्या कर सूटकेस, बोरे में बंद लाश मिल चुकी है। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्या के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें

Kanpur News:बाइक टक्कर से शुरू हुआ विवाद, चाकू-हेलमेट के वार से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत,एक घायल
Updated on:
25 May 2026 05:36 pm
Published on:
25 May 2026 05:33 pm
Also Read
View All
मामा-भांजा चोर गैंग का पर्दाफाश: सरकारी स्कूलों को बनाते थे निशाना, 5 खरीददारों समेत 9 शातिर गिरफ्तार

गोरखपुर में 25 केंद्रों पर UPSC प्रीलिम्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न: 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल, चौकन्ने रहे प्रशासनिक अधिकारी

गोरखपुर में सौतेली बेटी को ही लेकर भाग गया पिता, लिव इन में रहने वाली महिला ने पुलिस से लगाई गुहार

गोरखपुर में पति ने धारदार हथियार से काटा प्रेमी का गला, पत्नी का फोड़ा सिर…कमरे में दोनों को देख खोया आपा

‘मेरा राजा बेटा चला गया…काश मुझे भी साथ ले जाता, अब कैसे जियूंगी’, इंजीनियर की मां का छलका दर्द, रोते हुए दिया जवाब