गोरखपुर

दो साल पहले पति बन गया लड़की… पत्नी बोली- मेरे दो बच्चे अब पापा किसे बोलेंगे? पहुंच गई कोर्ट

Gender change controversy : गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आय़ा है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 7 साल पहले एक युवक की शादी हुई थी। युवक ने अब 2 साल पहले अपना लिंग परिवर्तन करवा लिया।

2 min read
image Generated by Chatgpt

गोरखपुर : गोरखपुर के बांसगांव इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है कि जहां दो बच्चों के पिता ने लिंग परिवर्तन कराया, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद गहरा गया। युवक की पत्नी ने इस पूरे मामले को लेकर कोर्ट कोर्ट पहुंच गई और इंसाफ की मांग की है।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 7 साल पहले एक युवक की शादी हुई थी और सब कुछ सामान्य चल रहा था। शादी के बाद दो बेटियां भी हुईं। पति दिल्ली की एक नामी कंपनी में बड़े पद पर काम करता था, इसी का फायदा उठाकर उसने करीब दो साल पहले गुपचुप तरीके से अपना जेंडर चेंज करवा लिया। लेकिन पुरुष से महिला बनने की बात उसने परिवार में किसी को नहीं बताई।

ये भी पढ़ें

जैकेट की जेब में कोबरा लेकर अस्पताल पहुंचा, बोला- डॉक्टर साहब! इसी ने काटा बचा लीजिए;VIDEO

दो साल तक परिवार से छुपाए रखी बात

दो साल तक अपनी पत्नी और परिवार से इस बात को पूरी तरह छिपाए रखा। एक दिन अचानक पत्नी के हाथ में पति के कुछ मेडिकल दस्तावेज लगे। तब उसे पता चला कि जिस शख्स के साथ उसने सात साल बिताए और जिसके साथ उसके दो बच्चे हैं, वह अब शारीरिक रूप से पुरुष नहीं रहा। इस खुलासे के बाद पत्नी सीधे अदालत पहुंच गई।

पति ने कोर्ट में लगाई गुहार

पत्नी का आरोप है कि पति उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। पति खुद तो अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाता था, साथ ही पत्नी को संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था और पिछले साल पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। अब वह महिला अपनी दो मासूम बेटियों के साथ उसने कोर्ट से गुहार लगाई है कि उसे और उसके बच्चों को भरण-पोषण के लिए हर्जाना दिलाया जाए।

पति ने सभी आरोपों से किया किनारा

पति ने सभी आरोपों से इनकार किया है। पति ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए इन दावों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। वहीं पीड़िता का कहना है कि पति के इस कदम से न सिर्फ उसका वैवाहिक जीवन खराब किया है, बल्कि उसकी दोनों मासूम बेटियों का भविष्य भी खतरे में पड़ गया है। फिलहाल अदालत दोनों पक्षों की बातें सुन रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें

यूपी में 5 IAS बने अपर मुख्य सचिव, संजय प्रसाद समेत इन अधिकारियों के नाम शामिल

Published on:
13 Jan 2026 04:51 pm
Also Read
View All
लिव इन पार्टनर ने ही पत्नी संग मिलकर किया था मुंबई के प्रिया की नृशंस हत्या… गला दबाया, सिर कुचला…लाश को भी किया नग्न

एम्स गोरखपुर के मेस के खाने में निकले कीड़े…मेडिकल छात्रों ने किया हंगामा, बोले…कागज मे होती है जांच

प्रेमिका के मुहल्ले में युवक ने किया सुसाइड, वीडियो में बोला…तुम्हारे शहर में दे रहा हूं जान, अब नहीं करेगा कोई परेशान

मुंबई के प्रिया की थी बरामद लाश, ब्लाइंड मर्डर का खुलासा…जानिए प्रेमी ने क्यों दी प्रिया को रोंगटे खड़े कर देने वाली मौत

दो ट्रेलरों के बीच फंसा टेम्पो, परखच्चे उड़े…दो की मौत, रेस्क्यू के दौरान क्रेन भी पलटा…घंटों मची रही अफरा तफरी

अगली खबर